Let’s travel together.

श्रीलंका ने दिया ऑफर तो बौखलाया पाकिस्तान वनडे सीरीज खेलने से किया इनकार जानिए पूरा मामला

79
भारत के सख्त रवैये के कारण पाकिस्तान में होने वाला एशिया कप (Asia Cup 2023) खटाई में पड़ा हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की स्थिति ऐसी हो गई है कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की शर्तों को मान भी नहीं रहा है और खारिज करने की स्थिति में भी नहीं है। पूरे विवाद में अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) भी कूद गया है।

श्रीलंका के ऑफर पर बौखलाया पाकिस्तान

दरअसल, भारत ने पाकिस्तान में एशिया कप के मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया। इसके बाद किसी तीसरे देश में (यूएई या बांग्लादेश) में मैच कराने का प्रस्ताव आया, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी।

इस बीच, PCB ने धमकी भी दी कि यदि भारत उसके वहां आकर मैच नहीं खेलता है तो पाकिस्तान टीम इस साल होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेलने भारत नहीं आएगी।

यह सब बयानबाजी चल ही रही थी कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने दांव खेल दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका ने प्रस्ताव रखा है कि एशिया कप के मुकाबले उसके वहां आयोजित किए जाएं। यह बात पीसीबी को नागवार गुजरी है।

ताजा खबर यह है कि श्रीलंका ने ऑफर से पीसीबी इतना गुस्सा है कि उसने श्रीलंका में वनडे सीरीज खेलने से भी इनकार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, पीसीबी चाहता है कि एशिया कप के कुछ मैच उसके वहां आयोजित हो।

पाकिस्तान हर हाल में अपने यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन चाहते है, ताकि बोर्ड की आर्थिक स्थिति में सुधार हो, लेकिन भारत के आगे उसकी एक नहीं चल रही है। भारत का कहना है कि सीमा पार आतंकवाद और खेल, एक साथ नहीं चल सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811