जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नप ने चलाया सफाई अभियानअधिकारी,जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने लिया हिस्सा
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
प्रदेश शासन द्वारा जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के उद्देश्य से चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शनिवार को नगर परिषद द्वारा जीवनदायिनी बीना नदी में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों ने शामिल होकर साफ सफाई में अपना योगदान दिया।

शासन द्वारा 05 जून से 16 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी अभियान अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक जिले में जन समुदाय के सहयोग से अभियान चलाकर जलसंरचनाओं की साफ-सफाई एवं जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। इसी महत्वाकांक्षी अभियान के तहत नगर परिषद द्वारा श्रमदान कार्यक्रम के माध्यम से जीवनदायिनी बीना नदी के रामजानकी तट की साफ-सफाई का कार्य किया गया। मौजूद श्रमदानियों में नदी में फैला कचरा कतारबद्ध होकर एक दूसरे के सहयोग से हटाया। इस मौके पर नपाध्यक्ष जिनेश सिंघई, नप उपाध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, सीएमओ एनके परसनिया, मंडल उपाध्यक्ष हरिकृष्ण गौर, पार्षद रामकृपाल श्रीवास्तव, मो ख़ालिद, हीरालाल जैनानी, दीपचंद मालवीय, मुकेश जैन, कल्लू साहू, तारिक अली सहित बड़ी संख्या में नप अमला, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।