Let’s travel together.

पूर्व बिशप ने खूब विदेशी यात्राएं की और विदेशी मुद्रा भी बदली

103

जबलपुर। विदेशी मुद्रा से जुड़े मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व बिशप पीसी सिंह से ईडी की टीम ने भोपाल में पूछताछ की है। प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई में पीसी सिंह के घर पर मिले सबूतों को फिर से जांचा जा रहा है। जांच एजेंसी को दस्तावेजों में पता चला कि पूर्व बिशप ने पिछले कुछ सालों में कई विदेश की यात्राएं की हैं। इस दौरान उन्होंने विदेशी मुद्रा का एक्सचेंज भी करवाया था। अब उन रकम का हिसाब-किताब मांगा जा रहा है। यह राशि कितनी थी, इसका पता नहीं चल पाया है। ज्ञात हो कि पीसी सिंह को विगत दिनों ईडी गिरफ्तार कर अपने साथ भोपाल ले गई थी जहां से पीसी सिंह को 20 अप्रैल तक रिमांड पर भेजा गया है।

इंग्लैंड से मिलती थी बड़ी रकमः

ईडी को जांच के दौरान यह पता चला था कि पीसी सिंह को इंग्लैंड से बड़ी रकम मिलती थी, लेकिन इस रकम का उपयोग वह यहां किस-किस काम के लिए करता था और विदेशी फंडिंग के जरिए मिली रकम में से उसने खुद और अपने परिवार के लिए क्या-क्या लिया यह भी पता लगाया जा रहा है। मामले में ईडी की टीम पीसी सिंह के करीबी सुरेश जैकब से पूछताछ कर चुकी है। पीसी सिंह का बेटा पीयूष पाल सिंह और सुरेश जैकब का बेटा क्षितिज जैकब भी ईडी के निशाने पर है और टीम इन दोनों को भी पूछताछ के लिए भोपाल बुला सकती है। इधर, पता चला है कि ईडी की टीम रिमांड के दौरान पीसी सिंह को दिल्ली सीएनआइ के आफिस भी ले जा सकती है।

10 राज्यों मेें फर्जीवाड़ाः

ज्ञात हो कि बीते सात माह पूर्व आर्थिक अपराथ अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने बिसप पीसी सिंह के दफ्तर सहित घर पर भी छापा मारकर 1.65 करोड़ नकद बरामद किए थे। पीसी सिंह पर क्रिश्चियन सोसायटी की जमीनों में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी करने सहित आर्थिक गड़बड़ी करने का आरोप था। जिसके बाद बिशप के पद से उसे हटा दिया गया था। जांच में देश भर के 10 राज्यों में अलग-अलग जमीन धोखाधड़ी, गड़बड़ी के मामले पीसी सिंह पर दर्ज हैं जिसके बाद ईडी भी मामले में जांच कर बिशप से पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811