Let’s travel together.

शासन से अनुबंधित वाहन ने तीन बच्चों को मारी टक्कर एक की मौत

121

कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के भूला व सरसवाही गांव के बीच साइकिल में सवार होकर घर जा रहे तीन बच्चों को शासकीय अनुबंधित वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक बच्चा गंभीर रूप घायल हैं जबकि एक को मामलू चोट आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग से पोषण आहार ढोने के लिए अनुबंधित पिकअप वाहन ने बच्चों को टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बालक को स्लीमनाबाद अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया है और वाहन को जब्त किया गया है।

खेत से घर लौट रहे थे बच्चेः

जानकारी के अनुसार सरसवाही निवासी रिंकू भुमिया 11 वर्ष, राजा उर्फ रज्जू भुमिया 11 वर्ष और शिब्बू आदिवासी 10 वर्ष तीनों चचेरे भाई हैं। शनिवार की दोपहर को तीनों साइकिल से अपने खेत से वापस घर लौट रहे थे। तीनों जैसे ही भूला व सरसवाही के बीच पहुंचे पीछे से आ रही ढीमरखेड़ा महिला एवं बाल विकास परियोजना से अनुबंधित पिकअप वाहन को देखकर साइकिल चला रहे रिंकू का बेलेंस बिगड़ गया। पीछे से आ रही पिकअप ने इस बीच साइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल में पीछे बैठे शिब्बू को गंभीर चोट आईं जबकि राजा घायल हो गया। वहीं रिंकू सुरक्षित बच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और घायल बालकों को स्लीमनाबाद अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद शिब्बू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं राजा का इलाज जारी है। थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया है। वहीं मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को स्वजनों काे सौंप दिया गया है जिसके बाद स्वजनों द्वारा बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

धरसींवा में कल होगा जन आक्रोश,7 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन     |     धरसींवा में कल से शुरू होगी 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी     |     NH-45 खरगौन के पास मिली एक दिन की नवजात बच्ची      |     सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिली     |     108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर ने गठित किया 4 सदस्यीय जांच दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट     |     25 साल से फरार नाबालिग के अपहरण ,दुष्कर्म का आरोपित स्थाई वारंटी गिरफ्तार      |     जहरीली शराब के खिलाफ 7 जिलों की आबकारी और पुलिस टीम का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती गांवों में छापेमारी और फ्लैग मार्च     |     रामछज्जा की ऐतिहासिक धरोहर पर मंडराया खतरा, ईंट भट्टों और अवैध उत्खनन से नष्ट हो रहे प्राचीन शैलचित्र     |     रायसेन मंडी लूटकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल मुनीम पदमसिंह यादव, भोपाल के अस्पताल में तोड़ा दम     |     तलैया थाने के लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811