Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे पर पेजवर्ग भरने का काम हुआ चालू, लेकिन कई गड्ढों को छोड़कर भरा जा रहा है पैचवर्ग

0 165

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन
बारिश के मौसम से पहले सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए पैचवर्क के नाम पर ईंटें और मिट्टी भर दी गई थी। बारिश में ये पैचवर्क धुल गया था। ये गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन गए थे। हादसा होने की आशंका बढ़ गई थी। लोग यही कहते दिख रहे हैं कि ऐ भाई जरा संभलकर चलो।
10 साल पहले भोपाल विदिशा हाईवे 18 का निर्माण कराया गया था। दोनों ओर पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़क पर जलभराव होता था। बारिश में हाइवे पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। जिन्हें कुछ समय पहले कर्मचारियों द्वारा सड़क की साइड से खोदकर मिट्टी से भरे गए थे। जो बारिश में बह गई। कई दिनों बाद आमजन की समस्या पर जिम्मेदारों ने ध्यान दिया है, रोड के गड्ढे भरे जा रहे हैं। अब ऊबड़-खाबड़ गड्ढों से वाहन हिचकोले नहीं खाएंगे।


मंगलवार को दीवानगंज फैक्ट्री चौराह के पास पैचवर्क कर रहे कर्मचारियों से कुछ इसी तरह का संवाद यहां से गुजरने वाले राहगीर करते हुए नजर आए। भोपाल विदिशा हाईवे पर गहरे गड्ढों के पैचवर्क का काम शुरू हो गया है। मजदूरों द्वारा रोड के गड्ढों को गिट्टी और मुरम से भरने के बाद डामर की लेयर डाली जा रही है। इसके बाद रोड रोलर चलाया गया। इस मार्ग से रोजाना आवागमन करने वाले राहगीरों को गड्ढों का पैचवर्क होने से कुछ हद तक राहत मिलेगी। हालांकि हेमंत लोधी, सुरेंद्र नायक, किशोरी धाकड़, सहित कई यात्रियों ने यह भी कहा कि यह पहली बार गड्ढे नहीं भरे जा रहे हैं। इससे पहले भी कई बार इस तरह का पैचवर्क हो चुका है। हर साल बारिश में यह रोड ऊबड़ खाबड़ हो जाता है। अभी जो गड्ढे भरे जा रहे हैं उनमें भी कई छोटे गड्ढे छोड़े जा रहे हैं।
दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, सेमरा सरपंच भानु लोधी , निवास मीणा , मुकेश लोधी,मोहित नायक, दीपक कुशवाहा ,नंदू साहू ,आकाश साहू ,अंकित साहू सहित कई आसपास के ग्रामीणों ने कहा कि इस रोड को अब बनाना चाहिए ,क्योंकि इस रोड को बने हुए काफी समय हो गया है। रोड पूरी तरह से खराब हो चुका है। 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा वहान इस रोड से रोज निकलते हैं खानापूर्ति यदि होगी तो कुछ महीनों मे ही इसकी पोल खुल जाएगी। इसी तरह निवास मीणा, रिंकू प्रजापति, बबलू लोधी, मुकेश साहू ने कहा कि रोड पर गड्ढों के कारण वाहन निकालना मुश्किल हो रहा था। अब कुछ हद तक राहत मिलेगी। यह मार्ग सबसे व्यस्ततम मार्गों में एक है इसको अब पूरी तरह से नया बनना चाहिए, साथ ही इस रोड को फोर लाइन में तब्दील कर देना चाहिए, ताकि बार-बार जाम की स्थिति से बचा जा सके। जिससे कई राहगीरों को सुविधा मिल सके। रोड इतना खराब हो चुका है कि अब पेज वर्ग से काम नहीं चलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811