Let’s travel together.

मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़

0 9

सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी, इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे बड़ी संख्या में लोग

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। इन दिनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है। सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगने से स्वास्थ्यकर्मियों को भी अतिरिक्त दबाव के बीच मरीजों की जांच और उपचार करना पड़ रहा है।

पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। दिन में गर्मी और सुबह-शाम मौसम में बदलाव के चलते बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मौसमी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं।

पीएचसी में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण ओपीडी में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ दिखाई दे रही है। मरीज चिकित्सकों से जांच कराने के बाद दवाएं ले रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के साथ वायरल संक्रमण जैसे लक्षणों वाले मरीज भी पहुंच रहे हैं।

बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान

मौसमी बीमारी के दौरान बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। चिकित्सकों द्वारा लोगों को मौसम के अनुसार खान-पान रखने, पर्याप्त पानी पीने, साफ-सफाई का ध्यान रखने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी जा रही है। बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाइयों का सेवन नहीं करने की भी सलाह दी जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811