सी एल गौर रायसेन
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित मेरा सपनों का भारत राष्ट्रीय विचारधारा एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ो छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से अपना कौशल दिखाया ।

इस अवसर पर विजेता छात्राओं को भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी निर्मला नंदन तिवारी, प्राचार्य राजेश बाथम, सूर्य प्रकाश सक्सेना, पवन सोनी,देवेंद्र यादव , शिक्षक कमलेश बहादुर सिंह सहित अनेक शिक्षक गण एवं विद्यालय की छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कारों का वितरण किया एवं शुभकामनाएं दी।