Let’s travel together.

लगवाना है बूस्टर डोज घर के पास कहां हैं वैक्सीनेशन सेंटर ऐसे पता करें

96

देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। रोजाना मरीजों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 11,109 मामले सामने आए हैं। साथ ही सक्रिय मामले 49,622 हो गए हैं। कोरोना वायरस बढ़ने को लेकर सरकार पहले ही चेतावनी जारी कर चुकी है। संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है। जिन लोगों ने अभी तक कोविड-19 बूस्टर डोज नहीं लिया है। उन्हें निश्चित रूप से बूस्टर खुराक लगवाना चाहिए।

कोविड-19 बूस्टर डोज

आप किसी भी सरकार या निजी टीकाकरण केंद्र पर बूस्टर खुराक ले सकते हैं। आपको पिछला टीकाकरण प्रमाणपत्र साथ रखना होगा।

कोविड बूस्टर डोज ऑनलाइन कैसे बुक करें

– आप CoWIN वेबसाइट या आरोग्य सेतु ऐप के जरिए बूस्टर वैक्सीन अपॉइंटमेंट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

– COWIN से बुक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल https://www.cowin.gov.in/ पर जाना होगा।

– फिर अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करें। ध्यान रखें वहीं नंबर दर्ज करना होगा जो आपने वैक्सीन की दो खुराक लेते समय रजिस्टर्ड किया था।

– आपको CoWIN पर पिछले सभी डोज के लिए वैक्सीन सर्टिफिकेट मिलेंगे। आप चाहे तो प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

– बूस्टर डोज बुक करने के लिए पहले जांच लें कि क्या आप खुराक के लिए पात्र हैं।

– अगर आप बूस्टर शॉट के लिए योग्य हैं, तो शेड्यूल विकल्प पर क्लिक करें।

– टीकाकरण केंद्र खोजने के लिए पिनकोड या जिले का नाम दर्ज करें।

– अब घर के पास के वैक्सीनेशन सेंटर, तारीख और समय का चयन करके अपॉइंटमेंट बुक करें।

– अगर आप किसी प्राइवेट केंद्र से अपॉइंटमेंट बुक करते हैं, तो आपको बूस्टर डोज के लिए भुगतान करना होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811