Let’s travel together.

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, नागरिकों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण

0 14

सी के पारे रायसेन

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को जिले में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मैदानी क्षेत्रों का भ्रमण कर योजनाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों की जानकारी ली।

मत्स्य महासंघ के एमडी श्री अनुराग चौधरी ने वारना जलाशय का भ्रमण कर झींगा पालन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मध्य प्रदेश एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति-2026 के अंतर्गत उद्यमियों द्वारा लगाए जा रहे केजों के संबंध में जानकारी ली और झींगा पालन की प्रगति पर अधिकारियों एवं उद्यमियों से चर्चा की। इस दौरान सहायक संचालक मत्स्य श्री धर्मेंद्र परिहार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के आयुक्त एवं मुख्य रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु श्री सोमवंशी ने गोवर्धन एवं अब्दुल्लागंज क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने गौरगंज की ग्राम पंचायत कार्यालय में ग्रामीणों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

वहीं, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बेगमगंज विकासखंड के सुल्तानगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेकापार में आयोजित शिविर में पहुंचकर नागरिकों एवं किसानों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सुल्तानगंज स्थित एकीकृत शासकीय कन्या माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। इसके साथ ही नवनिर्मित तहसील कार्यालय का अवलोकन कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सहकारी संस्था सुल्तानगंज स्थित खाद गोदाम का भी निरीक्षण किया और खाद के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की।

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी सहित संबंधित जिलाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में किए जा रहे इन मैदानी भ्रमणों का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा करने के साथ-साथ नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गांव पहुंचा पूरा जिला प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा     |     क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण      |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, नागरिकों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण     |     ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा से शुरू हुआ पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान     |     गीता आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का संदेश देती है ,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है – स्वामी प्रबुद्धानंद जी     |     रायचंद्र खेड़ी में निर्धन छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र     |     उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा     |     बारिश बन रही बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर दो सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत     |     स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव ने जिले का किया भ्रमण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811