Let’s travel together.

महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर:रजत विमान में बिराजे श्रीजी,निकली भव्य शोभायात्रा

0 263

प्रकाश जैन बाड़ी रायसेन

जैन धर्म के 24 वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव नगर में जैन धर्मावलंबियों के द्वारा 3 अप्रैल को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जय
स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाता है. भगवान महावीर जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर थे इसी कारण जैन धर्मावलंबियों के लिए महावीर जयंती काफी महत्वपूर्ण होती है. यह दिन जैनधर्म के लोगों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता ।

 

भगवान महावीर के बचपन का नाम वर्धमान था। कहा जाता है कि 30 वर्ष की आयु में इन्होंने राज महलों के सुख को त्याग कर सत्य की खोज में जंगलों की ओर चले गए। घने जंगलों में रहते हुए इन्होंने बारह वर्षों तक कठोर तपस्या की, जिसके बाद ऋजुबालुका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे उन्हें कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। भगवान महावीर ने समाज के सुधार और लोगों के कल्याण के लिए उपदेश दिए।

3 अप्रैल को जैन समाज के द्वारा नगर में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान नगर के 1008 श्री आदिनाथ अतिशय क्षेत्र बाड़ी कला में सुबह 7 बजे प्रभात फेरी निकाली गई पश्चात श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर , प्रातः से धार्मिक आयोजन प्रारंभ हुए जिसमें पूजन विधान आदी की गई ।


ऐताहासिक भव्य शोभायात्रा निकाली

वैसे तो भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव को हर वर्ष मनाया जाता है किंतु इस वर्ष नगर जैन समाज ने कई अद्यभूत कलाकारों और मनमोहक झांकियों वा स्पेशल नगाड़ों डीजे का नगर की सड़कों पर प्रदर्शन किया जिसे देख नगर वासियों ने आयोजन की जमकर सराहना की । इस दौरान
हिंदू उत्सव समिति , नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता धर्मेंद्र चोहान,कांग्रेस प्रदेश महामंत्री तारा चन्द साहू,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर,सोवि खान,भाजपा पार्षद मोनू अटवाल, पार्षद प्रतिनधि राकेश वर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र तिवारी,गुलाब कक्का,युद्धवीर सिंह पटेल,गोविन्द ठाकुर,भगवान दास चोहान,छोटू चोहान,नीरज जैन,प्रकाश जैन पत्रकार,मनोज शर्मा ,मुकेश जैन,मयूर जैन,पीजे प्रिंस जैन,बिक्की जैन,ईशु जैन,शुभम जैन,बिक्की जैन,मयूर जैन,कल्लू जैन,भूरा भैया जैन,अतुल बजाज,ऋतिक कल्लू जैन,जस्सी अटवाल,लकी अटवाल,सौरभ जैन,सहित सामाजिक संगठनों के द्वारा जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत कर भगवान महावीर की पूजा अर्चना की गई । पश्चात श्री पार्श्वनाथ जिनालय में श्री जी अभिषेक शांतिधारा का आयोजन कर भोजन प्रसादी वितरण की गई।इस सारे आयोजन में तहसीलदार संजय नागवंशी ,थाना प्रभारी कपिल गुप्ता एबं स्थानीय प्रशासन ने बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की जिसका नगर जैन समाज ने आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811