Let’s travel together.

कांग्रेस -‘कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा’-कार्तिकेय

0 267

अनुराग शर्मा सीहोर

जिले की बुदनी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में 17 साल बाद देखने में आ रहा है कि बीजेपी और कांग्रेस के बीच बिल्कुल बराबरी का मुकाबला है। यही कारण है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को 3-3 बार बुदनी विधानसभा के दौरे पर आना पड़ रहा है। इसी कड़ी में आज सीएम डॉ. यादव बुदनी आए, उनके साथ केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान भी थे। बुदनी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित दो स्थानों पर सभाओं को सीएम सहित कार्तिकेय ने भी संबोधित किया। कार्तिकेय सिंह चौहान के संबोधन में सीधे-सीधे उनके पिता शिवराज सिंह चौहान की झलक साफतौर पर देखी गई। पूर्व सीएम व केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए अपने संबोधिन में अक्सर ही कहते सुनाई देते हैं कि कहीं की ईंट, कही का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा। यही वक्तव्य आज उनके पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान के संबोधन में भी सुनाई दिया। दरअसल, अपने संबोधन के दौरान कार्तिकेय सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और बीजेपी प्रत्याशी दादा रमाकांत भार्गव के समर्थन में वोट की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व मनाया, निकाली प्रभात फेरी     |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया पांच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन     |     प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर किसान लालजी रजक     |     सांची महोत्सव से पहले कर्क रेखा पर बढ़ी पर्यटकों की रौनक, सेल्फी लेकर यादगार बना रहे पल     |     गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजे भजन-कीर्तन, पुराने गुरुद्वारे में चढ़ाया नया निशान     |     स्वास्थ विभाग की सतर्कता से खुला बाल विवाह का राज,नाबालिग के गर्भवती होने पर पति समेत 5 पर केस, आरोपी पति गिरफ्तार     |     बोर मशीन और केबल वायर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, 1 आरोपी जेल गया, 2 नाबालिग हिरासत में     |     गुलाब टंडन बने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा का तीसरा दिन ,बहेसर गांव को लिया गोद     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा पहुंची सोंडरा, ग्रामीणों ने एक ही स्वर में कहा – सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811