Let’s travel together.

प्रभात फेरी एवं भगवान महावीर स्वामी जी की शोभायात्रा निकाली

0 244

ऋषभ जैन ओबेदुल्लागंज रायसेन

आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणका नगर के जैन अनुयायियों और समाज द्वारा बहुत ही धार्मिक क्रिया कर महोत्सव श्रद्धा भक्ति भाव एवम हर्षउल्लास के साथ मनाया।


जैन समाज पूर्व अध्यक्ष ऋषभ जैन एवम अंकित जैन ने बताया की प्रता नगर के जैन धर्म ब समाज के लोग स्टेशन रोड स्तिथ पारसनाथ जैन में एकत्रित हुए, श्री पार्श्वनाथ सेवादल के दिव्य घोष की मधुर ध्वनि के साथ प्रातः 9 बजे प्रभात फेरी व भगवान महावीर स्वामी जी की शोभायात्रा निकाली जो पार्श्वनाथ जैन मन्दिर से प्रारम्भ होकर बस स्टैंड स्तिथ कीर्ति स्तम्भ तक गई और मुख्य मार्ग से होते हुए वापिसी में 1008 श्री नेमीनाथ जैन मन्दिर में श्रीजी की आरती हुए ,फिर शोभा यात्रा बरखेड़ा रोड बैंक आफ इंडिया, पोस्ट ऑफिस गली तक जाकर महावीर मार्ग पारसनाथ जैन मन्दिर वापिस आई जहाँ पर श्री जी का मंगल अभिषेक एवं शान्तिधारा सौभाग्य शाली इन्द्रो द्वारा किया गया।शोभायात्रा का नगर में जगह जगह धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा श्रीजी कि आरती एवम स्वागत किया गया। मैन चौराहे पर स्वर्गीय विजय कोठारी की स्म्रति में उनके बेटे पंकज कोठारी ने निवास के बाहर मिठाई का वितरण कराया। इस अवसर पर श्रीजी की शांतिधारा करने का सौभाग्य संदीप अंकिता जैन,नमो नमी जैन अहमदाबाद,सौरभ श्वेता मिशी जैन गंजबासोदा और नरेश जैन आकाश जैन को मिला।पूजा पाठ पश्चात समाज द्वारा महावीर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। वही महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर पारसनाथ सेवादल द्वारा चौराहे पर नगरवासियों को प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया।शाम में जैन मंदिर में आरती और भगवान महावीर स्वामी का झूला झुलाना सजाया गया था। वही पूर्व विधायक एवम स्वतंत्रा सेनानी बाबूजी श्री परबचंद जैन की 20 वी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में अन्तरराष्ट्रीय भक्तामर हीलर उनकी पुत्री वर्षा,अनुराग नीति जैन,ज्योतिस्वरूप जैन, बादल सिम्मी जैन,बसंत ऋतु जैन द्वारा 48 भक्तामर दीपक प्रज्वलन रिद्धि मंत्रों सहित पाठ नेमि नाथ दिगंबर जैन मंदिर में किया गया।

इस अवसर पर समाज अध्यक्ष राजीव जैन,सुनील तमोट ,पूर्व अध्यक्ष मुकेश जैन, सुनील बर्धमान, तरुण जैन, उपाध्यक्ष विजय जैन तेजबहादुर, महेश जैन इजरदार,अरुण जैन,सौरभ कोठारी, संदीप जैन, तिलक जैन,पुरुषोत्तम शर्मा,वार्ड पार्षद हेमलता मनोज चौरसिया,प्रदीप शिरोमणि, संभव जैन, मनोज जैन,अतुल जैन,लाला शिखर चंद,संतोष जैन, एलसी जैन,आशीष जैन ऑटोपार्ट्स,आकाश जैन आदि शोभा यात्रा एवम अनुष्ठान में उपस्तिथ रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811