Let’s travel together.

ठेकेदार की मनमानी रोड पर डाल दी गिट्टी, हो सकता है बड़ा हादसा,प्रशासन की अनदेखी

0 87

 

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

काली माता मंदिर रोड पर नवरात्रि एवं रमजान के चलते इस समय भक्तों की भीड़ रहती है। इस समय नवरात्रि और रमजान का समय चल रहा है काली माता मंदिर रोड पर काफी संख्या में भक्तों का आना जाना रहता है। इस भीड़ भरी रोड पर खेड़ापति मंदिर से काली माता मंदिर के बीच में ठेकेदार के द्वारा बिना बजह गिट्टी डाल रखी है , जिससे रोड पर आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ।
आम जनता की परेशानी से किसी को नहीं है कोई सरोकार । अभी कुछ दिन पहले इसी रोड पर सांडो की लड़ाई में गम्भीर रूप से घायल बुजुर्ग की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई ।
प्रशासन की अनदेखी से यहाँ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। नगर पालिका प्रशासन और यातायात पुलिस विभाग के द्वारा कुछ दिन पहले शहर में रोड पर मटेरियल डालने वाले लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई थी।
लेकिन इस मामले में प्रशासन के द्वारा ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811