Let’s travel together.

इंदौर में जी-20 की होने वाली बैठक की तैयारियां जारी

140

इंदौर| मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में 13 से 15 फरवरी तक जी-20 की बैठकों के अंतर्गत कृषि कार्य समूह की पहली बैठक होने वाली है। बैठक में 200 प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक के बेहतर प्रबंधन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा है कि जी-20 की बैठकों के अंतर्गत 13-15 फरवरी तक इंदौर में कृषि कार्य समूह की पहली बैठक की बेहतर तैयारी की जाए। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वागत भाषण देंगे। विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने बैठक में नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़े केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया कि इंदौर में पिछले दिनों बड़े इवेन्ट हुए हैं। इंदौर ने योग्यता एवं कुशलता के साथ कार्य किया है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि कार्यक्रम में कोई कमी नहीं होगी।मुख्यमंत्री चौहान कहा कि संस्कृति का प्रकटीकरण हो। बड़े कार्यक्रमों से मिले अनुभव के साथ ही जी-20 की बैठक सफलता से हो।
मुख्यमंत्री चैहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश के उत्पादों के निर्यात प्रोत्साहन के संबंध में प्रचार सामग्री तैयार कर उपस्थित डेलीगेटस को उपलब्ध कराई जाए। जी-20 में भाग ले रहे सभी डेलीगेटस को मध्यप्रदेश सरकार की ओर से ओडीओपी मेमेंटो दिए जाएं। स्थानीय प्रशासन सार्वजनिक स्थान, स्मारक और बाजारों में प्रतिनिधियों के सहज प्रवेश सुनिश्चित करें।अधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 पर केन्द्र सरकार का विशेष जोर है। इस पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811