Let’s travel together.

श्रीं हिंदू उत्सव समिति और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र का पुतला दहन कर जताया विरोध

0 121

 

सी एल गौर

रायसेन। सनातन धर्म के प्रति तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र उदय निधि स्टालिन द्वारा धर्म के प्रति खराब टिप्पणी करने एवं विवादित बयान देने के विरोध में श्री हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित भोपाल सागर चौराहा पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया एवं मुरदाबाद के नारे लगाए।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र उदय निधि स्टालिन का पुतला बनाकर उसे सड़कों पर घुमाया गया इसके पश्चात उसे लात घुसो से पीटा गया । इसके बाद गुस्साए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुतले का आग लगाकर दहन कर दिया । इसके पश्चात भोपाल मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली के माध्यम से श्री हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ता एवं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पुलिस थाना कोतवाली पहुंचे जहां लिखित में उदय निधि स्टालिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई कराई जाने की मांग की गई।

इस अवसर पर श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बंटी महेश्वरी भाजपा नेता राकेश तोमर, बृजेश चतुर्वेदी, शिवराज सिंह कुशवाह, चंद्र कृष्ण रघुवंशी, राहुल परमार, रवि खत्री, बृज बिहारी मिश्रा, निमित्त चतुर्वेदी, मयंक चतुर्वेदी, जितेंद्र शर्मा, श्याम मोहन चतुर्वेदी, महेश बॉस, कम्मू सेन, सहित श्री हिंदू उत्सव समिति के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811