Let’s travel together.

लंबे समय विवादों में रहने के बाद बक्सवाहा में पुनः पदस्थ हुये शाखा प्रबंधक रविशंकर गोस्वामी

0 103

पदस्थ होते ही बोले आरोप निराधार हुये साबित

बक्सवाहा से अभिषेक असाटी

पिछले कुछ माह से विवादों में चल रहे सेवा सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बक्सवाहा में पूर्व शाखा प्रबंधक रविशंकर गोस्वामी को अब पुनः पदस्थ कर दिया गया है जिसके पश्चात उन्होंने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है।
पदस्थ होने के बाद शाखा प्रबंधक रविशंकर गोस्वामी ने मीडिया को दिए हुये एक ब्यान में कहा कि “मुझ पर जो आरोप लगे हुए वह निराधार साबित हुये है।
तथा जो हितग्राहियों के द्वारा आरोप लगाये गये है वह मामला डीआर साहब से संबंधित था।”

यह था पूरा मामला

गत समय पूर्व दुग्ध समितियों के नाम पर फर्जी खाते बनाकर राशि का आहरण किए जाने के आरोप शिकायती पत्र के माध्यम से हितग्राहियों द्वारा लगाये गये थे। तो वहीं गढोही निवासी संतोष यादव पिता पूरनलाल यादव द्वारा दिये गए आवेदन में बताया गया था कि मैं 2019 से दुग्ध सहकारी समिति गढोही का संचालन कर रहा हूँ. मेरी समिति का खाता जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में संचालित है. 06 माह पूर्व बैंक मैनेजर द्वारा लोन दिलवाने की बात कहकर कुछ दस्तावेजों व चेकों पर हस्ताक्षर करवा लिए व आस्वासन दिया गया कि बैंक से लोन दिलवा देंगे और पास बुक और चेक बुक अपने पास जमा कर ली। तथा अब से कुछ समय पूर्व बैंक मेनेजर द्वारा आवेदक को बताया गया कि उसे कोई लोन प्राप्त नही हुआ है, जबकि आवेदक को सूचना मिली कि उसके खाते से लाखो रुपये का आहरण किया जा चुका है। आवेदक संतोष यादव ने आवेदन के माध्यम से कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक छतरपुर को मामले से अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई थी।जिसके बाद तत्कालीन कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन पर 06 दिसम्बर 2021 को डीआर तथा महाप्रबंधक ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बक्सवाहा में पहुंचकर सारा रिकॉर्ड जप्त किया और जाँच शुरू की, वहीं जाँच निष्पक्ष हो इसके लिए बक्सवाहा शाखा प्रबंधक रविशंकर गोस्वामी को स्थानांतरित कर जिला मुख्यालय अटैच किया गया और बक्सवाहा शाखा प्रबंधक के लिए प्रथम आदेश जगन्नाथ सिंह के लिए जारी किया गया था।जिसके पश्चात विवादित शाखा प्रबंधक रविशंकर गोस्वामी को अब पुनः बक्सवाहा शाखा में पदस्थ कर दिया गया है।

पहले भी रहे विवादित

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाखा प्रबंधक रविशंकर गोस्वामी बक्सवाहा शाखा की कमान पिछले करीब पांच सालों से संभाले हुए हैं. जो शाखा के बाहर बैठकर ही अपना काम संभालते आये हैं तथा कई विवादों में भी रहे है एवं एक बार सस्पेंड भी हुए और बहाल भी हुये है।

इनका कहना है कि…..
“मामला संज्ञान में आया है मैं इसकी जांच करवाता हूँ।”
-संदीप जी. रामप्पा, कलेक्टर छतरपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रो. वैद्यनाथ लाभ को श्रृद्धासुमन अर्पित     |     खरोरा में चाकुमारकर ,हत्या तीन गिरफ्तार     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811