Let’s travel together.

मध्यप्रदेश सेंट्रल बैंक ऑफिसर्स यूनियन भोपाल की बैठक सम्पन्न

0 418

(सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट)

भोपाल। मध्यप्रदेश सेंट्रल बैंक ऑफिसर्स यूनियन भोपाल के बैनर तले संगठन के साथियों के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया उक्त बैठक में भोपाल क्षेत्र के संगठन के 100 से अधिक बैंक अधिकारियों ने में भाग लिया . कार्यक्रम की शुरुआत में मध्यप्रदेश सेंट्रल बैंक ऑफिसर्स यूनियन भोपाल के महासचिव जितेंद्र बग्गा ने स्वागत भाषण में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को एक साथ संगठित होकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया साथ ही उन्होंने पिछले दिनों संगठन के द्वारा सम्पन्न किए गए विभिन्न बैठकों की कार्यवाही के बारे में अभी अवगत कराया . उन्होंने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि संगठन कर्मचारी के हितों की रक्षा के लिए विशेष पहल हमेशा करता रहेगा . इस कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि संगठन के पूर्व महासचिव तथा वर्तमान संगठन सलाहकार डी एस भदौरिया ने बैठक में संगठन के उत्पत्ति से लेकर अभी तक के सफरनामे की चुनौतियों के बारे में साथियों को अवगत कराया . साथ ही युवा साथियों को संगठन में आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभाने के तैयार होने हेतु आह्वान किया . भदौरिया साहब ने संगठन की ताकत संगठन में जुड़ रहे लोगों की संख्या से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि संगठन में जितना ज्यादा लोग होंगे . संगठन उतना अधिक मजबूत होगा कि संगठन के कर्मचारियों के अधिकारों के हितों की रक्षा हेतु संगठन और मजबूत होगा. उन्होंने संगठन फर्स्ट और इंडीविजुअल लास्ट का नारा दिया और पदोन्नती परीक्षा में सफल हुए सभी अधिकारियों को अपना बधाई संदेश दिया और नई जिम्मेदारियों को ईमानदारी से एवं कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करने हेतु सजग किया . उक्त कार्यक्रम में भोपाल के रीजनल सेक्रेटरी सुशील गुप्ता ने पूरे मध्यप्रदेश में संगठन के बारे में बैठक में सभी सदस्यों को अवगत कराया और सभी सदस्यों को बधाई दी . मध्यप्रदेश में इस संगठन ने सबसे अधिक संख्या में सदस्यों का पंजीकरण हमारे मध्य प्रदेश सेंट्रल बैंक ऑफिसर्स यूनियन भोपाल के बैनर तले किया गया है जिसके लिए उन्होंने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम में शामिल विभिन्न साथियों से सुझाव और समस्याओं से अवगत कराने हेतु निवेदन किया . साथ ही साथ इस कार्यक्रम में एक एक सदस्य से व्यक्तिगत रूप से खुले मंच के माध्यम से चर्चा की गई .कार्यक्रम के अंत में मध्यप्रदेश सेंट्रल बैंक ऑफिसर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष राकेश नायक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी संगठन के साथियों का आभार व्यक्त किया एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा ही संगठन का साथ हमेशा ही मिलेगा ऐसा विश्वास दिलाया .कार्यक्रम के अंत में सुरेश निगम ने धन्यवाद ज्ञापन किया .इस कार्यक्रम में सभी साथियों में एक अलग सा उत्साह देखने को मिला ओर महिला अधिकारी साथियों का भी काफी संख्या में भागीरथ भागीदारी तो देखी गई. संगठन के कुछ साथियों ने गाना गाकर सभी का हौसला आफ़ज़ाई किया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811