Let’s travel together.

जोबट विधायक श्रीमती सुलोचना रावत का ब्रेन का सफल ऑपरेशन हुआ

0 145

 

डॉक्टर्स के अनुसार विधायक श्रीमती रावत अब खतरे से बाहर है

अलीराजपुर। जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सुलोचना रावत कल शाम करीब रात 8 बजे अपने गृह ग्राम कानाकाकड में खाना खाते समय बेहोश होकर कुर्सी से जमीन पर गिर गईं थीं। उन्हें तत्काल उदयगढ़ उपचार हेतु ले जाया गया। यहा हालत बिगड़ती देख दाहोद (गुजरात) के रिदम हॉस्पिटल इलाज हेतु ले गए। यहां पर डॉक्टर की टीम ने श्रीमती रावत की सीटी स्कैन रिपोर्ट में उन्हें ब्रेन में रक्त स्त्राव की स्थिति एवं हालत गंभीर होते देख तत्काल बड़ौदा इलाज हेतु रेफर किया। बड़ौदा में एड़ी क्योरा हॉस्पिटल में विधायक श्रीमती रावत का सफल ब्रेन का ऑपरेशन हुआ, जो करीब 4 घँटे चला। डॉक्टर्स ने श्रीमती रावत की हालत खतरे से बाहर बताई है। श्रीमती रावत के स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अलीराजपुर श्री राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने तत्काल दाहोद पहुँचकर डॉक्टरों से चर्चा की। कलेक्टर श्री सिंह लगातार बड़ौदा में चिकित्सकों से विधायक श्रीमती रावत के स्वास्थ्य की अपडेट ले रहे है। जिले से 2 चिकित्सक डॉक्टर अमित दलाल एवं डॉक्टर राज गर्ग भी साथ हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811