Let’s travel together.

रैपिड एक्शन फोर्स ने सुरक्षा के लिहाज से किया भ्रमण

0 95

 

रिपोर्ट-देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

केन्द्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार रैपिड एक्सन फोर्स (RAF ) बी / 107 बटालियन की एक प्लाटून श्री जगदीश प्रसाद बलाई (कमाण्डेंट) 107 बटा0 के निर्देशानुसार श्री अमन कुमार (सहा०कमा०) एवं श्री पंकज कुमार (सहा0कमा0) के नेतृत्व में दिनाँक 02 /02/2023 जाकर परिचय अभ्यास कराया जा रहा है। श्री अमन कुमार (सहा०कमा० ) के द्वारा यह जानकारी दी गई। इस दौरान प्लाटून की नफरी सहा0कमा०-02 अधिनस्थ अधिकारी-14 अन्य सैनिक 56 कुल 72 उपस्थित है। सिलवानी थाने से नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए सिलवानी थाने वापिस फोर्स का दल पहुंचा।

रैपिड एक्सन फोर्स का गठन दिनांक 07/10/1992 को किया गया । भारत सरकार द्वारा रैपिड एक्शन फोर्स का गठन करने का उददेश्य दंगा या दंगो जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए किया गया है, जो की कम समय में दंगो वाली जगह पर पहुँच कर परिस्थितियों को देखते हुए परिस्थिति के अनुरूप कार्य करके परिस्थितियों से निपटा जा सके इसलिए रैपिड एक्शन फोर्स की एक कंम्पनी को प्रत्येक दिन तीव्र प्रतिवाचन के लिए तैनात किया जाता है ताकि मध्यप्रदेश के किसी भी जिले में किसी प्रकार की आकस्मात घटना होने पर घटना वाले स्थान पर तुरन्त पहुँचा जा सके। इसलिए रैपिड एक्सन फोर्स की 15 बटालियन भारत के विभिन्न प्रदेशो में अलग-अलग जिलो में तैनात किया गया है। 107 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स को जिला- भोपाल मध्यप्रदेश में तैनात किया गया है।

रैपिड एक्सन फोर्स के इस परिचय अभ्यास के आयोजन की जानकारी देत हुये श्री अमन कुमार (उप०कमा०) ने बताया कि परिचय अभ्यास के दौरान ईलाके की भोगौलिक, सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक इत्यादि जानकारियां एकत्रित करना तथा क्षेत्र की जनसंख्या, साक्षर निरक्षरता, सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील / अतिसंवेदनशील ईलाको तथा बलवाईयो / दंगाईयों की सूची तैयार की जायेगी, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई घटना या साम्प्रदायिक तनाव एवं दंगा की स्थिति निर्मित होने पर और किस प्रकार से उस परनियंत्रण किया जाये आदि सभी का अध्ययन किया जायेगा ।

आज बल के जवानो द्वारा थाना क्षेत्रो का परिचय अभ्यास किया गया तथा कई क्षेत्रो में फ्लैग मार्च कियागया । इस परिचय अभ्यास का उददेश्य जिले के सिविल प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर विपरीत परिस्थितियों में कार्य किया जा सके। जिससे आम जनमासनस में प्रशासन एवं पुलिस पर विश्वास बना रहे। इस बल की भारत में 15 बटालियनें है, जो विभिन्न संवेदनशील शहरों में स्थित है। इसके कार्य करने के प्राथमिक तथा द्वितीय टास्क होते है। 107 बटालियन का प्राथमिक टास्क में मध्यप्रदेश के सभी जिले आते है और यह बल केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक अभिन्न अंग है। जिसका नाम रैपिड एक्शन फोर्स के नाम से प्रसिद्ध हैं, बी / 107 बटालियन के प्लाटून के सदस्यों द्वारा राजनैतिक दलों समाज सेवी संगठनो व जीवन रक्षक संस्थानो की भी जानकारी प्राप्त की जायेगी। बी/107 बटालियन द्वारा सभी क्षेत्रो का मानचित्र भी बनाया जायेगा। जिसका उददेश्य अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर इस पर नियंत्रण के लिए नियत स्थल पर तत्काल पहुँने में सुविधा हो। रैपिड एक्शन फोर्स ग्रामीण क्षेत्रो का भी अध्ययन करेंगा।

न्यूज सोर्स-श्री अमन कुमर (सहा0कमा०) 107 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स हिनोतिया, रायसेन, (म0प्र0)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811