Let’s travel together.

बच्चों को स्कूल ले जा रहीं वैन पलटी,8 बच्चे घायल, दो बच्चे रायसेन रिफर

0 94

 

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

गुरुवार की सुबह थाना बम्होरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिरह एवं रोसराघाटी के बीच स्कूल वैन ड्राइवर की लापरवाही से चलाने के कारण पलट गई, जिसमें सवार 8 बच्चे घायल हुए जिनमें दो बच्चों को हाथ एवं पैर में फैक्चर होने से रायसेन रेफर किया गया, शेष 6 बच्चों का प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्होरी में किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेन नंबर एमपी 38 बीए 0694 चालक सुरेश पिता प्रेमनारायण गौर उम्र 24 वर्ष निवासी भेसरा का चला रहा था। उक्त वैन मुढापार स्थित एसटीआर स्कूल बच्चों को लेकर जा रही थी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर टीआई माया सिंह एवं स्टॉप एवं राजेश तिवारी एसडीओपी सिलवानी, रवीश श्रीवास्तव एसडीएम सिलवानी एवं मुकेश सिंह एसडीएम बरेली, बीएमओ डॉ. एच. एन. मांडरे अपनी टीम के साथ पहुंचे ।

इस संबंध में एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस द्वारा वाहन चालक के विरुद्ध समुचित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

घायल बच्चों में 1. यशवंत पिता यशपाल आदिवासी उम्र 10 वर्ष निवासी रोसरा घाटी बावलिया टोला (रेफर), 2. खुशी पिता बलदेव मेहरा उम्र 8 साल निवासी रोसरा, 3. संस्कार पिता जसवंत सिंह उम्र 4 साल निवासी बावलिया, 4. जितेंद्र पिता सुप्यार सिंह उम्र 11 साल निवासी बावलिया (रेफर), 5. मोनिका पिता जसवंत सिंह आदिवासी उम्र 8 साल निवासी बावलिया, 6. विराट पिता बलदेव मेहरा उम्र 10 साल निवासी रोसराघाटी, 7 शिवकुमार पिता कालूराम आदिवासी उम्र 10 साल निवासी बावलिया, 8 दुर्गा पिता उमेश उम्र 8 साल निवासी ग्राम बावलिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811