Let’s travel together.

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ों अभियान शुरू

0 168

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

सांची में कांग्रेसियों ने हाथ से हाथ जोड़ों अभियान का कांग्रेस कार्यालय से शुभारंभ किया तथा लोगों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया एवं कांग्रेस की जनहितैषी नीति से अवगत कराते हुए कांग्रेस के पक्ष में समर्थन जुटाने की कवायद शुरू की।
आज नगर के बसस्टेंड परिसर में स्थित कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर हाथ से हाथ जोड़ों अभियान की शुरुआत की तथा लोगों को पंपलेट के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया तथा कांग्रेस की 18 महीने की कांग्रेस सरकार ने गरीबों मजदूरों किसानों व्यापारियों सहित अनेक जनहितैषी नीति लागू कर लोगों को राहत पहुंचाई थी विस्तार से जानकारी दी । तथा भाजपा सरकार में अपराध चरम पर पहुंच गया है तथा भृष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है मंहगाई आसमान छू गई इससे हर वर्ग परेशानी उठाने पर मजबूर हो चुका है सरकार को निश्चिंत होकर चैन की नींद सो रही है सरकार को न तो गरीब मजदूर न व्यापारियों न ही किसानों की चिंता कर पा रही है देश प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है युवा रोजगार की तलाश में भटकते फिर रहे हैं महिला युवतियों को कोई सुरक्षा नहीं मिल पा रही जिससे वह अपने आप में असुरक्षित महसूस कर रही है डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है व्यापम जैसे बड़े घोटाले प्रदेश पर हावी हो चुके हैं कर्मचारियों की कोई सुध लेने वाला नहीं है आत्म हत्या का ग्राफ बढ़ रहा है प्रदेश हजारों करोड़ रुपए के कर्ज के बोझ से दब गया है स्वास्थ्य योजनाएं तहस नहस हो गई है आदिवासी हरिजन वर्ग पर अत्याचार बढ़ रहे हैं यों शोषण जारी है प्रदेश सर्वाधिक गरीबी की मार झेल रहा है भाजपा सरकार की नाकामियों को घर घर जाकर तथा जन तक पहुंचाने एवं कांग्रेस सरकार की जनहितैषी नीति को लेकर हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करने अभियान चलाया जा रहा है तथा आमजन से सहयोग मांगा जा रहा है । इस अभियान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रभात चावला नगर अध्यक्ष अंकित मेहतो सेवा दल अध्यक्ष ऋषभकुमार जैन शकील पटेल अमृत नरवारे रवि अहिरवार गोलू शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811