Let’s travel together.

प्रीतम लोधी के खिलाफ ब्राह्मण समाज का आक्रोश,दिए ज्ञापन और फूंका पुतला

0 310

अनुराग शर्मा

सीहोर। शुक्रवार को शहर के खजांची लाइन स्थित सर्व ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया था। उसके पश्चात जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा नेता प्रीतम लोधी द्वारा ब्राह्मणों के खिलाफ की अनर्गल टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज द्वारा जिला प्रशासन से शिकायत की और उसके बाद पुतला फूंका। इस मौके पर समाज के कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, बब्बल गुरु, सर्व ब्राह्मण हितकारी संस्था के अध्यक्ष मनोहर शर्मा, नितीन उपाध्याय प्रवीण तिवारी, राजेन्द्र शर्मा, दीपक शर्मा, , मनोज दीक्षित मामा, केके रिछारिया, कपिल रजोरिया, राजेश दुबे, दीपक पुरोहित, गणेश तिवारी, रूपेश तिवारी, सुमित शर्मा, आनंद पाठक, मनोज शर्मा आदि शामिल थे।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में ब्राह्मण समाज के द्वारा भाजपा नेता लोधी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा के दो बार से विधायक प्रत्याशी रहे प्रीतम लोधी द्वारा ब्राह्मण व कथावाचकों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में समाज एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ब्राह्मण समाज द्वारा प्रीतम लोधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और भाजपा से निष्कासित करने की मांग की गई।
ब्राह्मण समुदाय को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती के करीबी भाजपा नेता प्रीतम लोधी ने अमर्यादित टिप्पणी करते हुए अशोभनीय बाते कहीं है। ये बातें उन्होंने शिवपुरी जिले के खरैह में आयोजित कार्यक्रम में मंच से संबोधन में कही। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया है। प्रीतम लोधी शिवपुरी में भाजपा के टिकट पर लोकसभा और विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उधर इस अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समाज में खासी नाराजगी है। ब्राह्मणजनों का कहना है कि शासन तत्काल लोधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811