Let’s travel together.

भैंस चोरी करने आए युवक की पहले ग्रामीणों ने की धुनाई फिर किया पुलिस के हवाले, 3 साथियों की तलाश जारी

109

रीवा: रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरवा चौंकी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक भैंस चोरी करने वाले युवक को पकड़ा। ग्रामीणों ने पहले तो युवक की जमकर धुनाई की फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। शिवपुरवा चौंकी पुलिस ने आरोपी युवक को अपनी हिरासत में लिया और थाने ले गई जिससे पूछताछ कर अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक देर रात अपने अन्य साथियों के साथ पिकअप वाहन से भैंस चोरी करने शिवपुरवा गांव पहुंचा था तभी गांव के एक शख्स ने उसे देख लिया जिसके बाद कई ग्रामीण एकत्रित हुए और एक आरोपी उनके हत्थे चढ़ गया जबकि अन्य तीन साथी पिकअप वाहन लेकर भाग निकले जिनके तलाश की जा रही है।

भैंस चोरी करने गए युवक की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की

घटना गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र स्थित सिवपुरवा गांव की है, यहां पर भैंस चोरी करने के इरादे से देर रात चार बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने प्लानिंग के तहत पहले तो पिकअप वाहन को गांव के सुनसान इलाके में खड़ा कर दिया फिर गांव के एक घर में बंधी तीन भैंसों को भी उसी सूनसान इलाके में बांध दिया। चोरों का एक साथी चौथी भैंस को खोलकर ले जाने की तैयारी ही कर रहा था तभी एक ग्रामीण की नजर उस पर पड गई। इसके बाद ग्रामीण ने शोर मचाया जिसके बाद पूरा गांव इक्कठा हो गया।

आरोपी खुद को बचाने के लिए खेत में लेटा

ग्रामीणों को इक्ट्ठा देख आरोपी भाग गया और खुद को बचाने के लिए वह खेत में जाकर लेट गया लेकिन टार्च के सहारे ग्रामीणों ने आरोपी को ढूंढ निकाला। इस दौरान पकड़े गए युवक के अन्य साथी भैंस छोड़कर पिकअप वाहन लेकर मौके से नौ दो ग्यारह हो गए। वहीं पकड़े गए आरोपी की पहले तो ग्रामीणों ने खूब खातिरदारी की फिर बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

एक आरोपी गिरफ्तार तीन फरार : एएसपी

मामले को लेकर एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि गुरुवार की देर रात चार युवक पिकअप वाहन लेकर भैंस चोरी करने शिपुरवा गांव पहुंचे थे। भैंस खोलते वक्त एक ग्रामीण ने उन्हें देखा और शोर मचाने लगा ग्रामीण की आवाज सुनकर वहां पर कई ग्रामीण एकत्रित हो गए और एक आरोपी को उन्होंने पकड़ लिया। इस दौरान पकड़े तीन आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए जिनकी तलाश पुलिस की टीम कर रही है। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने 379,511 सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध आगे के कार्यवाही की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811