मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
हनुमान जयंती दीवानगंज क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई सुबह से ही दीवानगंज मैं दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई क्योंकि भक्तगण सुबह से ही दुकानों पर झंडा चोला का सामान खरीदते नजर आए सुबह से ही मंदिरों में भजन, कीर्तन और झंडे, चोला चढ़ना प्रारंभ हो गए थे।

दीवानगंज में स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर, इच्छापूर्ति मंदिर, राम जानकी मंदिर, गुफा मंदिर, पुराने गुरुद्वारा मंदिर , अंबाडी के अयोध्या धाम मंदिर, गणेश चौक मंदिर, दीवानगंज सेमरा के रेलवे स्टेशन यदि मंदिरों में रामायण पाठ चलते रहे जो गुरुवार को समाप्त हुए।

कई मंदिरों में भजन कीर्तन दिन भर चलते रहे ढोला घाट हनुमान मंदिर कुल्हाड़ीया ,रेंज हनुमान मंदिर पर अखंड रामायण का पाठ 24 घंटे बाद गुरुवार को समाप्त हुआ उसके बाद भंडारा प्रारंभ किया गया जो शाम तक चलता रहा भंडारे में दीवानगंज ,अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया ,सरार खेड़ा यदि गांव के लोगों ने भंडारे में आकर प्रसाद ग्रहण किया