– महापौर मालती राय द्वारा आयोजित भंडारे में हुए शामिल , विपक्ष पर कसा तंज
बरेली रायसेन। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग रायसेन जिले की बरेली तहसील के छींद धाम मंदिर पहुंचे जहां पर उन्होंने हनुमान जी महाराज के दरबार में माथा टेक कर विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इस बीच मंत्री भोपाल की महापौर मालती राय द्वारा छींद धाम में आयोजित रामसत्ता कीर्तन है भंडारे में शामिल हुए |
विश्वास सारंग ने कहा कि हमारे विरोधी लोग कहते थे कि भाजपा के लोग सिर्फ नारे लगाते है अयोध्या में रामलीला का राम मंदिर वही बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे लेकिन मोदी जी ने बता दिया कि 1 जनवरी 2024 को भव्य मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा राम मंदिर का भव्य निर्माण कार्य शुरू हो गया अब तो नारा ही बदल गया राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे और राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे |