Let’s travel together.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी एवं विधायक रामपालसिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन एवं अन्य विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

0 196

-विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमि पूजन

देवेश पाण्डेय सिलवानी बेगमगंज रायसेन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और सिलवानी विधानसभा के विधायक व लोकप्रिय नेता रामपाल सिंह सिलवानी विधानसभा अंतर्गत ग्राम सियरमऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सुल्तानगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी एवं विधायक रामपाल सिंह 9 दिसंबर दिन शुक्रवार को क्षेत्र की जनता को 5 करोड़ 78 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। श्री चौधरी एवं श्री सिंह प्रातः 11 बजे भोपाल से प्रस्थान करेंगे वे दोपहर 1 बजे ग्राम सियरमऊ पहुंचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत राशि 1 करोड़ 64 लाख रुपए का शिलान्यास करेंगे।
इसके पश्चात श्री चौधरी एवं श्री सिंह दोपहर 3 बजे सुल्तानगंज तहसील बेगमगंज पहुंचकर समुदायक स्वास्थ्य केंद्र भवन स्वीकृत राशि 3 करोड़ 99 लाख रुपए का शिलान्यास करेंगे साथ ही संत रविदास भवन का शिलान्यास, जनजातीय समुदाय भवन का शिलान्यास, सीएससी केंद्र एवं विश्राम गृह का लोकार्पण और विद्युत सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि हेतु स्वीकृत अतिरिक्त कार्य का शिलान्यास करेंगे। तत्पश्चात आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र की जनता को संबोधित कर क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला हॉकी विधायक कप की विजेता रही अलीगढ़ यूपी की टीम     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम     |     यूपी: योगी के हिंदू वोट कटने के दावे में नया ट्विस्ट !-अजय बोकिल      |     मंडी लूटकांड का खुलासा करने वाले टीआई नरेंद्र गोयल सम्मानित     |     स्व.बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की  35 छात्राएं सीख रहीं है आत्मनिर्भरता के गुर     |     आंवला नवमी पर महिलाओं ने की सुख सौभाग्य के लिए विशेष पूजन     |     गेहूरास रोड चौड़ीकरण को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण     |     एमपीआरडीसी ने झाड़ियों की कटाई के साथ बारिश में क्षतिग्रस्त हिस्सों की  मरम्मत प्रांरभ की     |     दीवानगंज में 3.30 लाख रुपए की लागत से बनेगी सीसी रोड, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा     |     हाईवे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी, बजरंग दल ने तीन आरोपियों को पुलिस को सौंपा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811