Let’s travel together.

राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता में प्रथम आने पर क्षत्रिय महासभा ने ओम ठाकुर को किया सम्मानित

0 246

तन्मय का क्षत्रिय महासभा ने सम्मान किया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के लुधावली वन कॉलोनी निवासी नागेंद्र सिंह के पुत्र तन्मय सिंह ओम ठाकुर द्वारा राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर तन्मय का क्षत्रिय महासभा ने सम्मान किया।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शिवपुरी द्वारा उनके इस उपलवद्धि हेतु उनके निवास पहुंच कर उन्हें सम्मानित किया गया। उक्त प्रतियोगिता भोपाल के एलएनसीटी विश्वविद्यालय में आयोजित की गयी थी जिसमें प्रदेश भर के प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया था। इसमें प्रथम स्थान पर आने पर ओम ठाकुर ने शिवपुरी का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर क्षत्रिय समाज ने प्रशन्नता व्यक्त करते हुए ओम ठाकुर का उनके घर जाकर कर सम्मान किया गया। जिसमें चन्द्र कुमार सिंह चौहान, शिव प्रताप सिंह कुशवाह, रविन्द्र सिंह परमार, नरेन्द्र सिंह गौर, सदन सिंह भदौरिया, ब्रजेश सिंह तोमर, रविंद्र सिंह कुशवाह, कुलदीप सिंह तोमर, रविन्द सिंह सेंगर, अजीत सिंह तोमर, सुरेश सिंह कुशवाह, धीरेन्द्र सिंह वैस एवं एस के एस चौहान शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811