Let’s travel together.

अधूरा ओवर ब्रिज निर्माण होने लगा जानलेवा साबित,अधूरे ओवर ब्रिज से लोग हो रहे दुर्घटना ग्रस्त

0 280

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

गुलगांव रेलवे गेट पर  दर्जनो गांवों के लोगों को समस्या से निजात दिलाने शासन ने ओवर ब्रिज निर्माण शुरू कराया था परन्तु चार साल गुजरने के बाद भी कछुआ चाल से चलने वाले ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हो सका तथा यह निर्माण अधूरा पड़ा है ग्रामीणो ने रेलवे गेट बंद रहने पर इस ओवर ब्रिज से गुजरना शुरू कर दिया लोगों को रोकने एजेंसी द्वारा ब्रिज के ऊपर एक लोहे की लाइन लगा दी परन्तु अब यह लाइन रोकने की बजाय दुर्घटना को ही अंजाम दे रही है न तो प्रशासन न ही शासन न ही निर्माण एजेंसी को ही लोगों की सुरक्षा की सुध ही रह सकी ।
जानकारी के अनुसार गुलगांव रेलवे गेट पर लगभग पचास गांव के लोगों को रेलवे गेट से छुटकारा दिलाने सरकार ने करोड़ों रुपए की लागत से लगभग चार साल पहले ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू कराया था जिससे लोगों को उम्मीद बंध गई थी कि अब लोगों को रेलवे गेट की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा तथा किसानों में भी खुशी बढ़ गई थी साथ ही पर्यटकों को भी सुविधा उपलब्ध हो जाएगी परन्तु लापरवाह निर्माण एजेंसी की कछुआ चाल ने लोगों को और मुसीबत में डाल दिया चार साल बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो सका जिससे बरसात के दौरान लोगों को गिरते पड़ते इस मार्ग पर चलना पड़ता है परन्तु निर्माण एजेंसी ने काफी समय से निर्माण रोक दिया जिससे अधूरा निर्माण लोगों की मुसीबत बन गया है रेलवे गेट बंद रहने से गांव तथा दूरी के लोगों ने इस ओवर ब्रिज से गुजरना शुरू कर दिया जिससे दोपहिया वाहन इस ब्रिज पर दौड़ने लगे तथा अधूरे निर्माण पर अपनी जान जोखिम में डालकर वाहन दौड़ा रहे हैं हालांकि निर्माण एजेंसी का कोई भी कर्मचारी न रहने से ओवर ब्रिज पर दुर्घटना घटित होने लगी तथा लोग घायल होने लगै । हालांकि इस ओवर ब्रिज से गुजरने से लोगों को रोकने निर्माण एजेंसी द्वारा एक रेल की लाइन लगा रखी है परन्तु अंधेरे में न दिखाई देने के कारण लोगों को दुर्घटना ग्रस्त होने पर मजबूर होना पड़ रहा है ऐसा ही मामला हाल ही में तब सामने आया जब एक वाइक चालक अपने परिवार के तथा छोटे बच्चों के साथ दूसरे वाहन चालकों की तर्ज पर ही अपने वाहन को ब्रिज पर दौडा दिया रोकने के लिए डाली गई लाइन से बेखबर वाइक चालक लाइन से टकराते हुए घायल हो गया तथा महिला बच्चे भी घायल हो गए तथा वाइक काफी दूर जा गिरी । जैसे ही पुलिस को खबर लगी तत्काल पुलिस कर्मी ब्रिज पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया गया परन्तु संबंधित इस सारे मामले से अंजान बनकर तमाशबीन लोगों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं इस अधूरे निर्माण के ओवर ब्रिज से बडी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ के सदस्यों  नेराजभवन में किया योग      |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही     |     मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग की गूंज, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में हुआ सामूहिक अभ्यास     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया     |     विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों के साथ किया योगाभ्यास     |     दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श     |     शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811