गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट
भाजपा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अब भाजपा गुना नगर मंडल की कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसमें अध्यक्ष सहित कुल 32 पदाधिकारी और 29 कार्यसमिति सदस्य शामिल हैं। जिला प्रभारी गोपाल आचार्य और भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार की सहमति से नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत द्वारा घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है । अध्यक्ष – अर्जुन सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष-नीरज जैन, नीतीश शर्मा, श्रीमती अरुणा सुमन, हरीश मोनू शर्मा, सागर सोनी, धर्मेंद्र रघुवंशी और आकाश लोधा, महामंत्री – परेश भार्गव,
हरीश उरैया, मंत्री – शैलेन्द्र बघेल, श्रीमती टीनल जैन, आकाश भार्गव, हनी जैन, शैलेश कुशवाह, अंशुल श्रीवास्तव और अमन नाटले, कोषाध्यक्ष – श्रीमती समीक्षा मंगल और सह कोषाध्यक्ष नवल धाकड़, सुनील कुशवाह, मीडिया प्रभारी – शिवम दुबे, सह मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह सिसौदिया, भीकम रजक, कार्यालय मंत्री – अभिषेक गहलोत, सह मंत्री शैलेन्द्र जादौन, मीनेष साहू, सोशल मीडिया प्रभारी – हिमांशु दांतरे, सह प्रभारी रमन लोधा, रिंकू यादव, आईटी सेल प्रभारी – रवि राठौर, सह प्रभारी धर्मेश ओझा और लक्की खटीक सहित 29 कार्यसमिति सदस्य शामिल हैं।