Let’s travel together.

कटे होंट-तालू की आपरेशन हेतु 12 बच्चे भोपाल रबाना

0 134

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जन्मजात विकृति कटे होंट तालू से पीडित 12 बच्चे को आपरेशन कराने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनएस चौहान ने हरि झण्डी दिखाकर भोपाल के लाहोटी हॉस्पीटल में रबना किया।
आरबीएसके कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि जन्म लेने वाले बच्चों में से 6 प्रतिशत बच्चे मॉ के गर्भ से ही जन्मजात विकृति के साथ पैदा होते हैं। ऐसे बच्चों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत म.प्र. सरकार से अनुबंधित मल्टीस्पेशयल्टी हॉस्पीटल में निशुल्क उपचार कराया जाता है। जन्मजात विकृति की ऐसी ही समस्या कटे होंट एवं तालू में बच्चों का विकृत चेहरा दिखाई देने लगता है। इसके भी गंभीर समस्या बच्चे के तालू न होने की होती है इससे खाद्य पदार्थ बच्चे की अहार नली के स्थान पर उसके श्वांस नली में चला जाता है। जिससे बच्चे को गंभीर इनफेक्शन होने से इसकी मृत्यु तक हो जाती है। इस समस्या से शिवपुरी जिले के खनियाधांना, पिछोर, सतनवाडा, करैरा, नरबर के लगभग 15 बच्चों को उपचार के लिए बुलाया गया। जिसमें से आपरेशन के लिए 12 बच्चों का चयन किया गया। इन बच्चों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनएस चौहान ने हरी झण्डी दिखा कर भोपाल के लाहोटी हॉस्पीटल में उपचार के लिए रबाना किया।
इस अवसर पर यूनीसेफ के शिशु स्वास्थ्य कंसलटेंट यदवेन्द्र भदौरिया, अखिलेश शर्मा, बालेन्दु रघुवंशी, राजेन्द्र शर्मा, डॉ मनीष जैन, डॉ रमाकांत पटेल, डॉ भीमकुमार, डॉ ब्रजमोहन बजरेटिया उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811