Let’s travel together.

यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे गिरी,2 की मौत,40 यात्री घायल

0 874

 

बस ड्राइवर की लापरवाही से बड़ा हादसा, तेज गति के कारण नीचे गिरी बस 2 की मौत, बाकि का उपचार जारी

-मप्र के  राजगढ़ जिले के पचोर में हाइवे पर यात्री बस पलटी, दो की मौत, 40 घायल, इंदौर से पिछोर जा रही थी बस, 42 यात्री सवार थे बस में
राजगढ़।  इंदौर से आकर पिछोर जा रही बालाजी बस सर्विस की बस क्रमांक UP-78-GT-3394 आगरा मुंबई हाइवे पर जिले के  पचोर के पास हाइवे पर पुलिया से निचे जा गिरी जिससे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 40 घायल हो गए है।
घटना रात्रि 1 बजकर 15 मिनट की है. सूचना मिलते ही पचोर थाना प्रभारी आकांशा शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंची. मौके पर एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचने के बाद थानाप्रभारी ने ट्रेक्टर ट्रालियो से घायलों को पचोर अस्पताल पहुंचाय। बस में करीब 42 यात्री सवार थे. जिनमे 40 गंभीर घायल हो गए. जबकि दो की मौत हो गयी।

थाना प्रभारी आकांशा शर्मा ने बताया की दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जिसमे मृतक हरिओम पिता हसरत सिंह कुशवाह निवासी भटोली जिला अशोकनगर का रहने वाला है. दूसरा मृतक अभी अज्ञात है.
वहीं घायलो को पचोर अस्पताल की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया जिसमे 22 घायलों को शाजापुर जबकि 5 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया है। जबकि 10 घायलों को ब्यावरा भेजा गया. और तीन पचोर में उपचाररत है.
घटना के बाद से ड्राइवर कंडक्टर फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने अशोकनगर बस मालिक से बातचीत कर पूछताछ कर रही है।
पचोर अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ पुष्पराज सिंह परमार ने बताया की बालाजी बस सर्विस की बस पलट गयी जिसमे दो की मौत हो गयी जबकि 40 घायलों को पचोर अस्पताल लाया गया था. जिसमे 22 को शाजापुर, 10 ब्यावरा और 5 को इंदौर रेफर किया गया है. 3 का उपचार यहां चल रहा है जिनकी छुट्टी की जा रही है.
मृतकों में एक की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है.
मृतक
हरिओम पिता हजरत सिंह भटोली (21)
अज्ञात (30)
यह हुए घायल

1.अनिल पिता मुंशी 25
2.दीपक पिता अशोक ओझा 18 निवासी नानोरी
3.विशाल पिता गुड्डू 25 निवासी बीना
4.आशीष जाटव 54 निवासी अशोकनगर
5. कमला पति केदार 35 अशोकनगर
6. कार्तिक 7 निवासी अशोकनगर
7. पुनीत पिता रामानंद 40 चंदेरी
8.काजल पिता नमन 30 ईसागढ़
9.नमन पिता पुनीत 35 ईसागढ़
10.हीराबाई पति नरेंद्र प्रजापति 45 अशोकनगर
11.पियूष पिता नरेंद्र 5
12.वेद पिता नरेंद्र 4
13.पप्पू पिता नारायणसिंह 50 अशोकनगर
14. रामबाई पति मिट्टूलाल 55 निवासी महुआ
15.संजीव यादव 30 निवासी महुआ
16. नितेश पिता पप्पू यादव 15 अशोकनगर
16.कला पिता करण जू 50 बेडा शिवपुर
17.हर्षिता रॉय पिता रामकुमार 20 अशोकनगर
18.रमेश हरिनारायण शर्मा 70 खनियाधाना
19. संदीप पिता रामवीर कुशवाहा 25 अशोकनगर
20. सखी पति धर्मेंद्र जाटव 26 अशोकनगर
21.धमेंद्र पिता नयनसिंह जाटव 35
22.बंटी पिता रविदास 21 पदमघट्टा
23. आजादसिंह पिता नारायणसिंह 50 अशोकनगर
24.रितेश पिता भगवतीप्रसाद 20 ईसागढ़
25. रमाकांत पिता हरपलसिंह 25
26. रौशनी पिता किशन कुशवाहा 30
27. सतीश जाटव 25
28.भगवानसिंह पिता सोमलाल 26
29.चतुरसिंह इंदरसिंह 26 बाड़मेर
30. दुर्गेश पिता वीरेंद्र लोधी 22 कोटवारा
31. संजय पिता भास्कर लोधी 19 इंदौर
32. कुमकुम पिता मनोज लोधी 18 खनियाधाना
33. रानू नरवरिया 23 खनियाधाना
34. मोनिका पति विष्णु 23 खनियाधाना
35. सुरेन्द्र पिता अशोकसिंह 25
जबकि 5 अज्ञात घायल है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811