Let’s travel together.

किसानों को आसानी से उपलब्ध हो रहा है खाद,बड़ी संख्या में खाद लेने पहुंच रहे हैं किसान

0 130

28 गांवों के 1340 किसानों को डीएपी, यूरिया सहित मिल रहा है प्रमाणित गेंहू बीज

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सहकारी समिति सलामतपुर में संस्था अंतर्गत आने वाले 8 पंचायतों के 28 गांवों के किसानों को आसानी के साथ खाद व प्रमाणित बीज मिल रहा है। शनिवार को संस्था कार्यालय में बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्रों तिजालपुर, कटसारी, बागोद, मेढ़की, कचनारिया, शाहपुर, मुड़ियाखेड़ा, गाडरखेड़ी, बेरखेड़ी चौराहा, सुनारी, रातातलाई, ढकना सहित कई गांवों के किसान खाद लेने पहुंचे। खाद लेने आए भवर जी तिजालपुर, रघुवीर मीणा शाहपुर, हरि सिंह कचनारिया व निर्मल यादव कटसारी ने बताया कि हमें सहकारी संस्था सलामतपुर से आसानी के साथ डीएपी, यूरिया, सुपर, एनपीके 123216, 202013 और गेंहू का प्रमाणित बीज मिल रहा है। वहीं संस्था प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था अंतर्गत 28 गांवों के 1340 किसानों को उनकी लिमिट पर समय और आसानी के साथ 1 एकड़ भूमि पर डेढ़ बोरी डीएपी खाद 1350 रुपए, यूरिया 267 रुपए, सुपर 465 रुपए और गेंहू का 8713, 8756 प्रमाणित बीज 3550 की कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी प्रकार के खाद संस्था में पर्याप्त मात्रा में मोजूद हैं। गौरतलब है कि अभी कुछ सप्ताह पहले ही सलामतपुर नगर में स्थित कृषक सहकारी संस्था के प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी ने उत्कृष्ट कार्य व ऋण वसूली में रायसेन जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। किसानों से ऋण वसूली व उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सलामतपुर की सहकारी संस्था हमेशा जिले में नम्बर वन रहती है। सहकरी संस्था सलामतपुर का किसानों पर करोड़ों रुपए ऋण बकाया था। संस्था प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी के प्रयासों के चलते ये बकाया वसूली पूरी तरह से प्राप्त कर ली गई। संस्था ऋण वसूली के मामले में रायसेन जिले में नम्बर वन मानी जाती है। जिसके लिए कई बार संस्था को पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811