उदयपुरा रायसेन। श्रीरामचरितमानस विद्यापीठ के तत्वाधान में आयोजित वेद लक्ष्णा गौ माता के संरक्षण संवर्धन हेतु जन जागरण यात्रा एनएच 45 पर स्थित विभिन्न ग्रामों में आयोजित की जा रही हैं पूरे सप्ताह भर आयोजित यात्राओं का उद्देश्य गौ माता के ऊपर आने वाले संकट के प्रति आम लोगों को गाय के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक, व्यवहारिक ,पक्ष को आम जनों के समक्ष रखा जा रहा है। ग्राम सिलारी चिल्ली मैं राम जानकी मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में मानस आचार्य सुरेंद्र कुमार शास्त्री एवं मानस धर्माधिकारी राजेंद्र शास्त्री द्वारा आध्यात्मिक पक्ष को रखते हुए बताया कि गौ माता की आराधना से देवता, ऋषि ,पित्र और संपूर्ण चराचर जगत, ज्ञात अज्ञात रूप से तृप्त होते हैं, महंत सीताराम दास जी ने भी गो महत्व को प्रतिपादित किया, यूरो सर्जन विशेषज्ञ डॉ देवेंद्र धाकड़ भोपाल ,द्वारा गाय के दूध, दही ,घी ,गोबर ,गोमूत्र के संबंध में अपना वैज्ञानिक पक्ष रखा।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता चतुर नारायण रघुवंशी द्वारा दिया गया ,संवाद एवं प्रार्थना कार्यक्रम में जनपद सदस्य यशपाल सिंह, कुन्नू व्यास, केशव पटेल ,सरपंच गोविंद चौधरी ,समाजसेवी वीरेंद्र चौधरी, केशव मीणा, रविंद्र धाकड़, राघवेंद्र चौधरी ,शैलेंद्र रघुवंशी, प्रीतम धाकड़, सरदार पटेल ,फूल सिंह धाकड़ ,सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे गौ माता पूजन ,शांति पाठ ,एवं मंगल आरती ,शास्त्री द्व य सुदामा प्रसाद एवं विनोद स्थापक द्वारा की गई।