Let’s travel together.

रेत और स्मैक के कारोबार को लेकर प्रभारी मंत्री ने खोला मोर्चा

0 146

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

– प्रभारी मंत्री बोले इस अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने शिवपुरी जिले में बढ़ते रेत और स्मैक के अवैध कारोबार पर चिंता जताई है। शिवपुरी में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक लेने के लिए प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिवपुरी में नशीले पदार्थ का कारोबार बढ़ा है। प्रभारी मंत्री ने इस अवैध कारोबार पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वह आज बैठक लेने के लिए आए हैं और बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों को इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देंगे। प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर कार्यालय के सामने पत्रकारों से चर्चा में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल-

कई दिनों बाद शिवपुरी में प्रभारी मंत्री के तौर पर बैठक लेने के लिए आए महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस के बगैर संरक्षण के ये दोनों कारोबार नहीं हो सकते इसलिए पुलिस के अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब वह पूर्व में शिवपुरी आए थे तो उस समय रेत के अवैध कारोबार पर कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए थे इसके बाद कार्रवाई हुई लेकिन पिछले 15 दिनों से ढिलाई बरती जा रही है और रेत का अवैध कारोबार बढ़ा है।

थाना प्रभारियों के ट्रांसफर पर उठाई थी आपत्ति-

प्रभारी मंत्री ने पिछले कुछ दिनों पहले एक बयान दिया था जिसमें शिवपुरी जिले में कुछ थाना प्रभारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर सवाल उठाए गए थे। प्रभारी मंत्री ने एक बयान जारी करके कहा था कि पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों के ट्रांसफर में कोई अनुमोदन नहीं लिया जबकि लिया जाना चाहिए था। प्रभारी मंत्री ने प्रदेश के मुख्य सचिव की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे लेकिन बाद में मुख्यमंत्री से चर्चा हो जाने के बाद वह अपने पूर्व के बयान से पलट गए थे और उन्होंने कहा था कि अब सब कुछ ठीक है उनकी बात सीएम से हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811