–कब जागेगी सरकार
सुरेंद्र जैन धरसीवा
रायपुर बिलासपुर हाइवे पर सांकरा से सिमगा तक बनी सिक्स लाइन पर आए दिन हादसों के बाबजूद लगता है सरकार इस दिशा में गंभीर नहीं है तभी तो न सिक्स लाइन से अवैध पार्किंग खत्म की जा रही न सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा.सांकरा में जहाँ से सिक्स लाइन शुरू होती है वहां एक ब्रिज फोर लेन का टाटीबंध की ओर जाने वाले मार्ग का है उसी के बाजू से संकीर्ण सर्विस रोड से रायपुर जाने व आने वाले वाहनों को निकलना पड़ता है लेकिन संकीर्ण सर्विस रोड के किनारे तक मुआवजाधरियो ने मुआवजे की राशि से अब पक्की दुकाने बना ली हैं

जिसके चलते इस संकीर्ण सड़क पर आए दिन हादसे होते हैं इसी संकीर्ण सर्विस रोड को पार करने के बाद ब्रिज के नीचे से होते हुए यूटर्न लेकर रायपुर मार्ग पकड़ना पड़ता है जो खतरों से खाली नहीं क्योकि दोनो तरफ ओधोगिक इकाइयों के चलते भारी वाहनों की आवाजाही बिलासपुर की तरफ से तो इधर रायपुर की तरफ से ओर तीसरे टाटीबंध की तरफ से होती है इसलिए सांकरा की ओर से जाने वालों को जान हथेली पर लेकर चलना पड़ता है .समस्या का असली कारण यही की सांकरा चोक में अंडरब्रिज का निर्माण नहीं किया गया न सिक्स लाइन पर दोनो तरफ से उतरने चढ़ने मार्ग बनाया

ज्ञात रहे कि निर्माण के पूर्व जनसुनवाई में अंडरब्रिज के लिए एनएचएआई ने कहा था कि अंडरब्रिज जरूर बनेगा लेक़ीन नहीं बनाया.सड़क किनारे के तमाम दुकानदार भले ही वह अतिक्रमण ही क्यों न किये थे सभी को लाखों रुपये मुआवजा देकर हटाया गया था लेकिन उनमें से 99 फीसदी लोगो ने मुआवजे की राशि से अब सर्विस रोड किनारे पक्की दुकाने बनाकर पुनः अतिक्रमण कर लिया .एक तरफ सर्विस रोड किनारे मुआवजधारियो का पुनः अतिक्रमण दूसरी तरफ सिक्स लाइन पर अवैध पार्किंग तीसरी तरफ अंडरब्रिज का न बनना इन तमाम कारणों ने सांकरा सिमगा सिक्स लाइन को सांकरा से सिलतरा तक खूनी सड़क बना दिया लेकिन आये दिन हो रही मौतों के बाबजूद सरकार मीठी नींद में सो रही है।