Let’s travel together.

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलों का हुआ आयोजन

0 188

अभिषेक असाठी बक्सवाहा

राष्ट्रीय खेल दिवस को विद्यालय के प्रांगण में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने विभिन्न खेलों को आयोजित कर सामूहिक रूप से मनाया सर्वप्रथम हॉकी के जादूगर दादा ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प एवं तिलक लगाकर नमन किया विद्यालय के प्राचार्य कमलेश खरे ने छात्रों को खेलों के महत्व के बारे में बताया एवं इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए कहा हर बच्चे को किसी न किसी खेल से जोड़ना चाहिए विद्यालय के खेल शिक्षक देवी सिंह राजपूत में हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के बारे में बताएं कि किस प्रकार दादा ने भारतीय हॉकी टीम को विश्व स्तर पर नंबर 1 बनाया था और लगातार स्वर्ण सफलता दिलाएं थी इसी का परिणाम है कि आज हमारे देश में अनेकों खेल अपनी ऊंचाइयों को छू रहे हैं और हमारे गांव कस्बों से भी खिलाड़ी विश्व स्तर पर छाप छोड़ रहे हैं आज हमें पूरे मनोयोग से खेलों में भाग लेना चाहिए और इसमें भी अपना छात्र कैरियर बना सकते हैं इसके बाद कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के बीच मनोरंजन खेल चूहा भाग बिल्ली और अंधी भैंस अंधा बरेदी रूमाल झपट्टा एवं लंगडी के खेल आयोजित किए गए इसके बाद नौवीं से 12वीं के छात्र-छात्राओं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने बड़े उत्साह से अपने जौहर दिखाए कक्षा छठ वी और दसवीं की छात्राओं ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी क्लास को विजई बनाया कक्षा 12वीं के छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया सभी प्रतियोगिताएं खेल शिक्षक द्वारा संपन्न कराएं गई इस अवसर पर छात्राओं से विद्यालय शिक्षिकाओं आरती छत्रिय गीता प्रजापति कल्पना सेगर सुजाता रावआस्था जैन कामिनी गुप्ता ने परिचय प्राप्त किया छात्रों का परिचय प्राचार्य कमलेश खरे रूप सिंह लोधी सचिन खरे विपिन खरे कृष्णकांत दुबे धर्मेंद्र मेहंदेले धर्मेंद्र गंधर्व चांद मोहम्मद राजेश खरे मुकेश पटेल आकाश ठाकुर राघवेंद्र सक्सेना ने प्राप्त किया इस अवसर पर विद्यालय का सुरक्षा स्टाफ का सहयोग बहुत ही सराहनीय रहा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811