Let’s travel together.

गणेशोत्सव पर्व को लेकर थाना सभागार में हुई शांति समीति की बैठक

0 107

देवेंद्र तिवारी सांची

सांची थाना सभागार में आगामी त्योहार के मध्यनजर शांति समीति की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में थाना प्रभारी विमंअधिकारी नप अध्यक्ष एवं अधिकारी सहित अनेक पार्षद गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
आज नगर के थाना सभागार में आगामी त्योहार गणेशोत्सव को लेकर शांति समीति की बैठक आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी डीडीआजाद ने की तथा बैठक में नप अध्यक्ष पप्पू रेवाराम पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद बलराम मालवीय जाने माने समाजसेवी कमल किशोर पटेल पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल आर एस यादव बहादुर सिंह राणा गुरदयाल सिंह अजय वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे इस अवसर पर आगामी त्योहार गणेशोत्सव को लेकर लोगों से शांति पूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई तथा छोटी मोटी बातों को नजरंदाज करने तथा सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई तथा बिजली कनेक्शन लेकर सुरक्षित तरीके से प्रकाश व्यवस्था करें तथा चालू लाइन में कनेक्शन लेने से बचें थाना प्रभारी श्री आजाद ने कहा कि समीति सदस्य क्षांकियो में उपस्थित रहे । इस अवसर पर नप अध्यक्ष श्री रेवाराम ने अपने कर्मचारियों को स्ट्रीट लाइट तथा पानी की व्यवस्था के साथ ही क्षांकी स्थलों पर साफसफाई बनाई जाये तथा झांकी स्थलों सहित कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाये । इस अवसर पर नगर में साफसफाई बनाई जाये साथ ही थाना प्रभारी ने नप कर्मचारियों को सड़कों पर बैठने वाले आवारा पशुओं पर नियंत्रण किया जाये उन्होंने कहा कि झांकियों के आसपास भी पशुओं की देखरेख की जाये तथा शांति पूर्ण तरीके से सोहार्द पूर्ण तरीके से त्योहार मनाये असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी तथा दारू पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अपने अपने सुझाव दिए जिसपर विचार कर निर्देश दिए गए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बढ़ते तापमान के दृष्टिगत लू से बचाव हेतु सावधानी बरतने की अपील     |     जैन साधु संतों की असुरक्षा पर रोश व्यक्त कर सड़कों पर उमड़ा सर्व समाज     |     मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो का बरेली में व्यापार महासंघ के कार्यक्रम में हुए शामिल     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर 15 जून तक करा सकते हैं पंजीयन     |     वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग     |     ग्राम पंचायत अहमदपुर में सचिव शिवपाल सिंह रघुवंशी को सेवा निवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई     |     उज्जैन महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा का हुआ दिव्य श्रृंगार     |     भोपाल में दिनदहाड़े युवक के साथ मारपीट, कार में जबरन ले जाने का वीडियो वायरल     |     आंगनबाड़ी केंद्र में समर कैंप मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     दीवानगंज में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा बड़ा शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811