Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल बुधवार 06 दिसंबर 2023

0 109

मेष राशि- कुसंगति से हानि हो सकता है.आपनों से पुरी मदद मिलेगी .विरोधी परास्त होंगे. यात्रा का योग हैँ.पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा. आत्मशांति रहेगी. कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. मातहतों का सहयोग मिलेगा. किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है. दूसरे के काम में दखल न दें.पहले किये गए समाजिक कार्यों के लिए सम्मान मिल सकता है.

वृष राशि –चोरी व विवाद से हानी संभव है. नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी. प्रतिष्ठा वृद्धि होगी. सुख के साधन जुटेंगे. नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा. आय के स्रोत बढ़ सकते हैं. व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. निवेश शुभ रहेगा. घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी.

मिथुन राशि- रुका हुआ धन मिलेगा.विरोधी परास्त होंगे. क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. विवाद को बढ़ावा न दें. पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा. स्वास्थ्य पर खर्च होगा. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें. छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है. व्यवसाय ठीक चलेगा. मित्र व संबंधी सहायता करेंगे. आय बनी रहेगी. जोखिम न लें.

कर्क राशि –अज्ञात भय व चिंता रहेंगे. यात्रा सफल रहेगी. नेत्र पीड़ा हो सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें. बगैर मांगे किसी को सलाह न दें. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. धनार्जन होगा. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे.

सिंह राशि- वाणी पर नियंत्रण रखें. वाहन चलाते समय सावधनी रखें .अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी. व्यवसाय में कमी होगी. नौकरी में नोकझोंक हो सकती है. पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं. थकान महसूस होगी. अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे. चिंता तथा तनाव रहेंगे. आय में निश्चितता रहेगी.

कन्या राशि-उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. भाग्य का साथ मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें. निवेश शुभ रहेगा. प्रमाद न करें

तुला राशि- भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे.दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें. चोट व दुर्घटना से बचें. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी. प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. वस्तुएं संभालकर रखें.

वृश्चिक राशि-पठान-पठान में रुचि बढ़ेगी .प्रयास सफल रहेंगे. किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी. मित्रों का सहयोग कर पाएंगे. कर्ज में कमी होगी. संतुष्टि रहेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार मनोनुकूल चलेगा. अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. जोखिम व जमानत के कार्य न करें.

धनु राशि – कर्म के प्रति पूर्ण सामर्पण व उत्साह रखें .घर-बाहर अशांति रहेगी. कार्य में रुकावट होगी. आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा. बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है. दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी. व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी. पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. जल्दबाज न करें.

मकर राशि – जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी. मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें. शत्रु सक्रिय रहेंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी में आनुकूलता रहेगी .स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है. प्रतिद्वंद्विता रहेगी. पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी. नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा. व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा. आय में वृद्धि होगी. चोट व रोग से बाधा संभव है. दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें.

मीन राशि – झंझटों में न पढ़ें.मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी. जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी. जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है. व्यवसाय में वृद्धि होगी. नौकरी में सुकून रहेगा. निवेश लाभप्रद रहेगा. कार्य बनेंगे. घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे
Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811