Let’s travel together.

TODAY::राशिफल बुधवार 03 अगस्त 2022

0 133

मेष राशि- परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। शान्ति बनाये रखने का प्रयास करें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृष राशि- नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

मिथुन राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। मन में नकारात्मकता का प्रभाव होगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुधार होगा।

कर्क राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

सिंह राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। मेहनत अधिक रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। मन अशान्त रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अनावश्‍यक तनाव रहेगा।

तुला राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु आत्मसंयत भी रहें। परिवार का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि के साधन विकसित होंगे। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित सफलता मिलेगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों से भेंट होगी।

वृश्चिक राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।

धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि- संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों से सद्भाव बनाये रखें। सन्तान को कष्ट रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। आय में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

कुंभ राशि- मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार से आय वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना हो सकता है। किसी प्रॉपर्टी से आय का स्रोत बन सकता है। मित्रों से भेंट होगी।

मीन राशि- मन परेशान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। पिता का साथ मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया मिनी स्पोर्ट्स डे     |     मतदान प्रक्रिया को पूरी पारदर्षिता एवं निष्पक्षता से कराई जाए-अजय सिंह आयुक्त राज्य निर्वाचन     |      नगर परिषद में प्रयागराज मे निधन हुए श्रद्धालुओं को दी श्रद्धांजलि     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि     |     सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में पेसमेकर क्लीनिक का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया शुभारंभ     |     साइकल से नर्मदा परिक्रमा कर लौटे  आनंद भट्ट का मंत्रालय संघ द्वारा किया गया सम्मान     |     भारत की एतिहासिक विरासत और गौरवशाली सांस्कृतिक परम्परा से रुबरू हुए भेल कालेज के विद्यार्थी     |     सेमरा के गायत्री मंदिर में चल रही भागवत कथा      |     महाकुंभ भगदड़ में मृतका के परिजनों को मिली सहायता राशि,तहसीलदार ने घर पहुंचकर सौंपे चैक     |     स्वामी विवेकानंद शासकीय अग्रणी महाविद्यालय नवागत प्राचार्य डॉ, किशोर जॉन ने किया पदभार ग्रहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811