सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
श्रावण माह के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर में कावड़ यात्रा समिति सलामतपुर द्वारा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने यात्रा में सम्मिलित होकर यात्रा का लाभ लिया। कावड़ यात्रा सुबह बाढ़ वाले गणेश मंदिर विदिशा से प्रारंभ हुई। जो शाम 5 बजे के लगभग हनुमान मंदिर सलामतपुर पहुंची। यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। कावड़ यात्रा का विदिशा से लेकर सलामतपुर स्थित हनुमान मंदिर तक सौ से अधिक जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रास्ते में पड़ने वाले कमापार मंदिर, पटेल पेट्रोल पंप सांची, हेडगेवार कॉलोनी, कानाखेड़ा, जागीरदार ढाबा, मैथिल ढाबा पर सभी कावड़ियों को खीर और फल खिलाकर स्वागत किया। वहीं ग्राम पंचायत ढकना-चपना, त्रिमूर्ति चौराहा, मूंगफली कॉलोनी, सिंचाई विभाग सहित ग्राम पंचायत रातातलाई, ग्राम पंचायत सुनारी सलामतपुर सहित आदि स्थानों में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने कहीं फल कहीं खीर वितरित की। इस अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह व थाने का पुलिस बल तैनात रहा।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post