अनुराग शर्मा सीहोर
सीहोर विधायक सुदेश राय का जनहित का काम इन दिनों सीहोर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को खूब भा रहा है। दरअसल, सीहोर विधायक सुदेश राय द्वारा जिला मुख्यालय स्थित विधायक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इस जनसुनवाई के दौरान विधायक सुदेश राय स्वयं उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं। इस जनसुनवाई में सीहोर विधानसभा क्षेत्र के लोग उम्मीदों के साथ अपनी समस्याएं लेकर आते हैं और विधायक राय के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हैं। विधायक सुदेश राय भी पीडि़तों की इन समस्याओं पर खरे उतरने के साथ ही उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर पीडि़तों की समस्याओं को दूर कर देते हैं। विधायक की जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं हल हो रही हैं, जिसकी वजह से दिन व दिन विधायक की जनसुनवाई में आने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है। लोग भी कह रहे हैं विधायक सुदेश राय की यह जनसुनवाई बहुत अच्छी है।