गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
सुरेंद्र जैन धरसींवा
गणेश पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों में दहशत फैलाने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, एडिशनल एसपी चंचल तिवारी और एसडीओपी विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा पुलिस द्वारा अड्डेबाजी और चाकूबाजी करने वालों पर निगरानी रखी जा रही है।
इसी अभियान के तहत पुलिस ने बन्नू बाई तालाब, जोता रोड और प्राथमिक शाला के सामने सार्वजनिक जगह पर चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहे दो युवकों को पकड़ा। दोनों के पास से 2 धारदार चाकू जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी –
मोतीचंद उर्फ मोचन चौहान पिता संचित चौहान, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड 21, मिशन कॉलोनी, तिल्दा (अपराध क्र. 406/2026) रोहन जैन उर्फ नन्दू पिता स्व. राहुल जैन, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड 22, तिल्दा बस्ती (अपराध क्र. 407/2026) दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
तिल्दा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गणेश पर्व के दौरान शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर है और इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।