Let’s travel together.

पुलिस वाहन और बाइक की टक्कर:दो की मौत, ब्रेकर बनाने पूर्व में विधायक को दिया जा चुका था आवेदन

0 732

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन दमोह

जिले के बनवार चौकी क्षेत्र अंतर्गत परस्वाहा तिराहा पर पुलिस के वाहन से एक बाइक की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई जिनके नाम खुब्बी और रत्नेश बताए गए जो ग्राम पटना मानगढ़ के रहने वाले बताए गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन भी किया।


जानकारी के अनुसार दोनो युवक बनवार से अपने गांव लौट रहे थे और परस्वाहा से बनवार की ओर पुलिस वाहन आ रहा था जहां मोड़ के बाद टक्कर हो गई जिसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई और प्रदर्शन भी किया गया हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभाला और शव को पी एम के लिए भेजा।

परस्वाहा के सरपंच किशोर सिंह ने बताया कि गति अवरोधक बहुत जरूरी है यहां तीन अंधे मोड़ है जहां से आगे का नही दिखता जब कोई वाहन चालक तेज गति से आता है कभी कभी उसका मार्ग भी बदल जाता है ,सड़क के आस पास लगी झाड़ियों की सफाई भी होना चाहिए,इस संबंध में जबेरा विधायक को ज्ञापन भी दिया था कि मोड़ के कारण एक्सीडेंट होते है यहां रेडियम संकेतक, ब्रेकर बनाए जाएं,अगर वे बन गए होते तो यह दुर्घटना नहीं होती।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811