Let’s travel together.

राजीनामा का दबाव, आदिवासी युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला

0 112

सरपंच समेत चार लोगों पर हमले का आरोप, गंभीर हालत में रायसेन रेफर

सुलतानगंज,रायसेन। सुलतानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मोदकपुर चौराहा पर एक गरीब आदिवासी के साथ मारपीट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि एससी-एसटी प्रकरण में राजीनामा करने का दबाव बनाने को लेकर कांग्रेस नेता टेकापार सरपंच कमल सिंह यादव ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर राजेंद्र आदिवासी (35) पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर उसे घायल हालत में मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र आदिवासी पिता माधो आदिवासी मोड़दकपुर चौराहा पर मौजूद था। इसी दौरान सरपंच कमल सिंह यादव अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसके साथ कथित रूप से मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों से किए गए हमले में राजेंद्र को गंभीर चोटें आईं।

घायल राजेंद्र को तत्काल सुलतानगंज अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेगमगंज अस्पताल रेफर किया। बेगमगंज में उपचार के बाद भी हालत चिंताजनक होने पर उसे रायसेन रेफर कर दिया गया।

जमीन विवाद के बाद दर्ज हुआ था प्रकरण

बताया गया है कि वर्ष 2024 में राजेंद्र आदिवासी की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। तहसीलदार की कार्रवाई के बाद जमीन को कब्जे से मुक्त कराकर आदिवासी को सौंप दिया गया था। इसी मामले को लेकर फरियादी की ओर से एससी-एसटी एक्ट सहित मारपीट का प्रकरण दर्ज कराया गया था।

आरोप है कि इसी पुराने प्रकरण में राजीनामा कराने के लिए सरपंच द्वारा राजेंद्र पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट की यह वारदात सामने आई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की तफ्तीश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन के बाद दिया ज्ञापन     |     संत कमल किशोर नागर को धमकी भरे पत्र के विरोध में हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     जिला स्तरीय युवा संगम मेला सम्पन्न,259 हुए चयनित     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह का सांची के आमखेड़ा में भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा कर किया ऐतिहासिक स्वागत      |     पटेल नगर रहवासी समिति के संचालक निर्वाचित हुए तरुण नायक     |     एईओ के कार्यालय तैयार, पद खाली, 13 साल से नियुक्ति का इंतजार     |     गैरतगंज में गूंजा ‘गोविंदा आला रे’, मशक्कत के बाद फोड़ी मटकी     |     अज्ञात कार ने मासूम को रौंदा, दर्दनाक मौत,ऑटो से उतरते समय हुआ हादसा, घटना के बाद कार चालक मौके से फरार     |     अतिवृष्टि से प्रभावित सोयाबीन फसल का कृषि अधिकारियों ने किया निरीक्षण     |     अतिवृष्टि से सोयाबीन की फसल बर्बाद, किसानों ने मांगा मुआवजा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811