सनत कुमार पांडेय बने पुरुष उपाध्यक्ष, मुकेश शाक्या सचिव और जितेन्द्र राय सह सचिव चुने गए
रायसेन। जिला अभिभाषक संघ रायसेन के चुनाव में अधिवक्ताओं ने मतदान के जरिए नई कार्यकारिणी का चयन किया। अध्यक्ष पद पर संघर्ष कुमार शर्मा एडवोकेट ने सर्वाधिक 107 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी धर्मेंद्र प्रताप सिंह परिहार को 69, पवन चौबे को 53 और धर्मेंद्र शर्मा को 18 मत मिले।
चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से संघ के हित में सक्रियता के साथ कार्य करने की उम्मीद जताई है।
प्रमुख पदों पर ये रहे विजेता
अध्यक्ष:
संघर्ष कुमार शर्मा — 107 मत
धर्मेंद्र प्रताप सिंह परिहार — 69 मत
पवन चौबे — 53 मत
धर्मेंद्र शर्मा — 18 मत
उपाध्यक्ष (महिला):
सुमन गुप्ता — निर्विरोध निर्वाचित
उपाध्यक्ष (पुरुष):
सनत कुमार पांडेय — 132 मत
दौलत राम सेन — 105 मत
सचिव:
मुकेश शाक्या — 96 मत
जगदीश रजक — 84 मत
राजमल जैन — 72 मत
सह सचिव:
जितेन्द्र राय — 167 मत
श्रीकांत गौर — 71 मत
अधिवक्ताओं ने दी बधाई
जिला अभिभाषक संघ की नई कार्यकारिणी के निर्वाचन के बाद अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अधिवक्ताओं के हितों, संघ की गरिमा और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की अपेक्षा जताई गई है।