केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह का सांची के आमखेड़ा में भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा कर किया ऐतिहासिक स्वागत
हेलीपैड से लेकर सड़क तक कमल की पंखुड़ियां की बौछार से प्रसन्न हुए केंद्रीय मंत्री
सी एल गौर रायसेन
मंगलवार को जिले के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची के अंतर्गत आने वाले ग्राम आमखेड़ा की पहाड़ी पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के आगमन को लेकर बनाए गए हेलीपैड पर उनका स्वागत करने के लिए अनेक भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे ।

जैसे ही दोनों केंद्रीय मंत्रियों का हेलीकॉप्टर से आगमन हुआ तो उनकी अगवानी करने के लिए विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, विधायक रमाकांत भार्गव, विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथ रहे एवं कुंतलों से फूलों की वर्षा कर केंद्रीय मंत्री श्री चौहान एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर सिंह का ऐतिहासिक स्वागत किया।

स्वागत के पश्चात केंद्रीय मंत्री उनका किए गए जोरदार स्वागत से खुश नजर आ रहे थे, फूलों की बरसात इतनी तेज थी कि उनके काफिले पर जिधर देखो उधर फूल ही फूल नजर आ रहे थे सड़क पर भी काफी दूर तक फूलों की वर्षा के साथ दोनों मंत्री गणों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात विदिशा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए इस दौरान भी रास्ते में जगह-जगह उनका कार्य करता हूं द्वारा स्वागत किया गया।