Let’s travel together.

अतिवृष्टि से प्रभावित सोयाबीन फसल का कृषि अधिकारियों ने किया निरीक्षण

0 78

– कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को रोग एवं कीट प्रबंधन की दी सलाह, फसल बीमा की सूचना देने की अपील

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच सोयाबीन फसल में बढ़ रही बीमारियों और कीट प्रकोप को लेकर कृषि विभाग एवं कृषि वैज्ञानिकों की संयुक्त टीम ने ग्राम तिजालपुर का भ्रमण कर फसलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने किसानों को फसल बचाव एवं रोग-कीट प्रबंधन के संबंध में आवश्यक सलाह दी।

निरीक्षण दल में उपसंचालक कृषि रायसेन केपी भगत, कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप द्विवेदी, सहायक संचालक कृषि केके ठाकुर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी गैरतगंज डॉ. गोविंद नामदेव एवं एईओ वरुण अहिरवार शामिल रहे।

अधिकारियों ने बताया कि विगत दिनों लगातार हुई बारिश के कारण जिन सोयाबीन खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, वहां अधिक नमी के चलते कॉलर रॉट, चारकोल रॉट एवं राइजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट जैसी बीमारियों के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में तना मक्खी का प्रकोप भी देखा गया है। इसके चलते फसल की फलियों एवं पत्तियों पर धब्बे दिखाई दे रहे हैं। रोग प्रबंधन के लिए किसानों को पायरो क्लोस्ट्रोबिन 20 प्रतिशत डब्ल्यूजी की 200 ग्राम प्रति एकड़ अथवा टेब्यूकोनाजोल प्लस सल्फर 500 ग्राम प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करने की सलाह दी गई। वहीं तना मक्खी की रोकथाम के लिए अगले वर्ष बुवाई के समय बीजोपचार करने की सलाह दी गई है। वर्तमान में जहां तना मक्खी का प्रकोप दिखाई दे रहा है, वहां कृषि विभाग द्वारा अनुशंसित कीटनाशकों का निर्धारित मात्रा में उपयोग करने की सलाह दी गई।

फसल बीमा की सूचना देने की अपील

कृषि विभाग एवं किसानों ने अतिवृष्टि से खराब हो रही सोयाबीन फसल को लेकर फसल बीमा की सूचना समय पर देने की अपील की है। किसानों को बताया गया कि फसल बीमा का टोल-फ्री नंबर 14447 है। प्रभावित किसान अपनी फसल के नुकसान की व्यक्तिगत रूप से सूचना दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा खेत पर पहुंचकर सर्वे किया जाएगा और नुकसान की रिपोर्ट कंपनी को भेजी जाएगी।

किसानों के अनुसार, यदि सर्वे रिपोर्ट में फसल नुकसान दर्ज होता है तो नियमानुसार बीमा लाभ की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है। किसानों से अपील की गई कि अतिवृष्टि से फसल प्रभावित होने पर देरी किए बिना संबंधित माध्यम से सूचना दर्ज कराएं। भ्रमण के दौरान किसान नीरज राजपूत, चंद्रेश राजपूत सहित अन्य कृषक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाथों से तैयार मां वैष्णो देवी की भव्य प्रतिमा गांव में भ्रमण के बाद पहाड़ पर की स्थापित     |     करवा चौथ को लेकर हॉट बाजार में बढ़ी रौनक, पूजन सामग्री और श्रृंगार की दुकानों पर पहुंच रहीं महिलाएं     |     त्याग, समर्पण और पुण्य से संवरेगा जीवन-मुनि श्री      |     मुनिसंघ के गीतांजलि ग्रीन सिटी में प्रवचन आज      |     शरद पूर्णिमा पर तीनबत्ती पर नाटिका और भजन संध्या आज     |     करैरा में श्रीराम कथा शुरू होने से पहले पंडाल के डोम में लगी आग, 15 मिनट में पाया काबू     |     शिवपुरी की थीम रोड पर घटिया निर्माण की खुली पोल, 4 साल में ही उखड़ी गिट्टियां     |     मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा     |     बीड़ी श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सरपंच ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार     |     पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811