Let’s travel together.

पटेल नगर रहवासी समिति के संचालक निर्वाचित हुए तरुण नायक

0 38

भोपाल। पटेल नगर भोपाल रहवासी समिति मर्यादित के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में युवा समाजसेवी एवं व्यवसायी तरुण नायक (गैरतगंज) ने संचालक पद पर विजय हासिल की है। समिति के चुनाव 8 सितंबर 2026 को संपन्न हुए, जिसमें रहवासियों ने मतदान के माध्यम से संचालक पद के लिए तरुण नायक को निर्वाचित किया।

तरुण नायक के संचालक निर्वाचित होने की जानकारी मिलते ही उनके शुभचिंतकों, मित्रों एवं समाजजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई। गैरतगंज क्षेत्र से जुड़े तरुण नायक सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के साथ ही व्यवसाय के क्षेत्र में भी अपनी पहचान रखते हैं। उनके निर्वाचन को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। समर्थकों ने कहा कि तरुण नायक की सक्रियता, युवा सोच और सामाजिक सरोकारों का लाभ पटेल नगर रहवासी समिति को मिलेगा। निर्वाचन के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।

लोगों ने उम्मीद जताई कि वे समिति के रहवासियों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। तरुण नायक के संचालक निर्वाचित होने पर शुभचिंतकों एवं समाजजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करैरा में श्रीराम कथा शुरू होने से पहले पंडाल के डोम में लगी आग, 15 मिनट में पाया काबू     |     शिवपुरी की थीम रोड पर घटिया निर्माण की खुली पोल, 4 साल में ही उखड़ी गिट्टियां     |     मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा     |     बीड़ी श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सरपंच ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार     |     पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरित     |     पुलिस की तत्परता से 28 घंटे में मंदिर चोरी मामले मे हुआ बडा खुलासा      |     वनों और वन्यजीवों के लिए आदिवासियों का त्याग अनुकरणीय : शिवराज सिंह चौहान     |     करवा चौथ को लेकर  बाजार में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़     |     शरद पूर्णिमा विशेष-सोलह कलाओं से पूर्ण भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला से जुड़ी है पावन रात्रि     |     मवेशी के मुंह पर रस्सी बांधने से बना गहरा घाव, गौसेवकों ने किया इलाज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811