– हिंदू उत्सव समिति ने ब्लॉक ग्राउंड में कराया मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया पुरस्कृत
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा मंगलवार को ब्लॉक ग्राउंड में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल गोविंदाओं की टोलियों ने मटकी फोड़ने के लिए पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रयास किया। कई प्रयासों और भारी मशक्कत के बाद गोविंदाओं की टोली ने मटकी फोड़कर जीत हासिल की।

मटकी फूटते ही मैदान में मौजूद लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ गोविंदाओं का उत्साह बढ़ाया। आयोजन के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग ब्लॉक ग्राउंड पहुंचे। कार्यक्रम के समापन पर श्री हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने विजेता गोविंदा टोली को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन धार्मिक आस्था के साथ युवाओं में उत्साह, एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं।