Let’s travel together.

संत कमल किशोर नागर को धमकी भरे पत्र के विरोध में हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन

0 17

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

सैकड़ों की संख्या में नागरिक पंचमुखी हनुमान मंदिर पर एकत्रित होकर तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं पुलिस महानिदेशक के नाम नायाब तहसीलदार महोदय को दिया ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

बेगमगंज। राष्ट्रीय संत श्री कमल किशोर जी नागर को धमकी भरा पत्र दिए जाने के विरोध में मंगलवार को श्री सियावास हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में नगर के समस्त हिंदू समाज की ओर से तहसील कार्यालय पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन नायाब तहसीलदार विक्रम राजपूत को सौंपा गया। ज्ञापन में धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही संत श्री कमल किशोर नागर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की मांग की गई।

इस दौरान नगर के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में नागरिक, हिंदू समाज के प्रतिनिधि एवं समिति के पदाधिकारी तहसील कार्यालय पहुंचे। लोगों ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि संतों और धार्मिक व्यक्तित्वों को धमकी देना समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। ऐसे मामलों में प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों तक पहुंचना चाहिए।

समिति द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के साथ उस धमकी भरे पत्र की फोटो कॉपी भी संलग्न की गई है, जिसमें राष्ट्रीय संत श्री कमल किशोर नागर को धमकी दिए जाने का उल्लेख है। ज्ञापन में मांग की गई कि पत्र की जांच कर उसके स्रोत का पता लगाया जाए तथा धमकी देने वाले व्यक्ति या इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

हिंदू समाज के लोगों ने कहा कि संत श्री कमल किशोर नागर देशभर में धार्मिक प्रवचन के माध्यम से सनातन संस्कृति और धर्म का संदेश दे रहे हैं। ऐसे संत को धमकी दिया जाना गंभीर विषय है। प्रशासन मामले को हल्के में न लेते हुए सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कदम उठाए।

इस अवसर पर श्री सियावास हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन के बाद दिया ज्ञापन     |     संत कमल किशोर नागर को धमकी भरे पत्र के विरोध में हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     जिला स्तरीय युवा संगम मेला सम्पन्न,259 हुए चयनित     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह का सांची के आमखेड़ा में भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा कर किया ऐतिहासिक स्वागत      |     पटेल नगर रहवासी समिति के संचालक निर्वाचित हुए तरुण नायक     |     एईओ के कार्यालय तैयार, पद खाली, 13 साल से नियुक्ति का इंतजार     |     गैरतगंज में गूंजा ‘गोविंदा आला रे’, मशक्कत के बाद फोड़ी मटकी     |     अज्ञात कार ने मासूम को रौंदा, दर्दनाक मौत,ऑटो से उतरते समय हुआ हादसा, घटना के बाद कार चालक मौके से फरार     |     अतिवृष्टि से प्रभावित सोयाबीन फसल का कृषि अधिकारियों ने किया निरीक्षण     |     अतिवृष्टि से सोयाबीन की फसल बर्बाद, किसानों ने मांगा मुआवजा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811